रुद्राक्ष की माला को धारण करने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं व उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है : डॉ. राजीव कपिला
चण्डीगढ़ : श्रावण माह के उपलक्ष्य पर आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर, सेक्टर 37 के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला ने सेंटर के परिसर में रुद्राक्ष के पौधे लगाए। ये पौधे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं ऑर्गेनिक शेयरिंग फॉउंडेशन के संचालक राहुल महाजन ने प्रदान किए। इस अवसर पर एचएमओ डॉ. पंकज कौल, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्टअनिल पुरी आदि भी उपस्थित रहे। डॉ. कपिला ने इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों को रुद्राक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रुद्राक्ष अपनी दिव्यता के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसकी माला को धारण करने से भूतबाधा व नकारात्मक विचार दूर होते हैं। इसकी माला गले में धारण करने से रक्त का दबाव अर्थात उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है। रुद्राक्ष से निकलने वाले तेल से दाद, एक्जिमा और मुंहासों से राहत मिलती है तथा ब्रोंकियल अस्थमा में भी आराम मिलता है।





















