Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल अपने मूल वाक्य ’’आपदा सेवा सदैव’’ के आधार पर कार्य कर जन सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है।

0
478

चंडीगढ़, 19 जनवरी- राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल अपने मूल वाक्य ’’आपदा सेवा सदैव’’ के आधार पर कार्य कर जन सेवा में हमेशा अग्रणी रहा है। कोविड-19 संक्रमण काल की दूसरी लहर के दौरान एन.डी.आर.एफ ने जरूरतमंद मरीजों व अस्पतालों तक ऑक्सीजन व अन्य सामग्री पहुँचाकर जन सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। देश ऐसे बहादुर अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिजनों के साथ है।
यह बात हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को 17वें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के स्थापना दिवस पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में कही । उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ के जाॅबाज़ कर्मचारी व अधिकारी आपदा की हर स्थिति में लोगों के बीच रहते है। देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी इस बल के बहादूर जवानों ने मानव जीवन और राष्ट्रीय सम्पति बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। आपदा प्रबंधन में पेशेवर तरीके से काम करने में इस बल का कोई सानी नहीं है। इसी कारण से पिछले कुछ दिनों से भारत सार्क  (SAARC)   क्षेत्र में भी आपदा प्रबंधन कर्मियों के प्रशिक्षण का केंद्र बना है।
उन्होंने कहा है कि देश में जब कभी आपदा जैसी स्थिति आई है तो एन.डी.आर.एफ सदैव रैस्क्यु आपरेशन के लिए आगे रहा है। इस प्रकार से कोरोना की लड़ाई में भी अस्पतालों तक बेहतर प्रबंधन से आॅक्सीजन पहॅुचाई है। साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों को एयरपोर्ट पर लोडिंग और अनलोडिंग से लेकर विभिन्न स्थानों पर इनको स्थापित करने का कार्य किया है।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने आज दुर्गम स्थानों पर वैक्सीन पहुंचाने के कार्य में लगे एन.डी.आर.एफ के कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।