चंडीगढ़,सुनीताशास्त्री।हिन्दू वैलफेयर फाउंडेशन ने आज रक्तदान,अंगदान शिविर, कायरोपैथिक, ऑस्टयोपैथिक,आयुर्वेदिकऔर नेचरोपैथिक मेडिकल कैंप का गांधी स्मारक भवन में आयोजन किया । जिसका उद्घाटन नगर निगम की मेयर श्रीमति राजबाला ने दीप प्रज्वल्लित कर किया । इस अवसर पर मेयर राजबाला ने हिन्दू वैलफेयर फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्य है। रक्तदान महादान होता है । हमारे देश में लोग अंग दान करने में संकोच करते हैं । लेकिन विदेशों में लोगों अंग दान करने से सरकार को रोकना पड़ता है । लोगों को अंग दान बारे में जागरूक करने की जरूरत है। यहॉ पी जी आई की टीम की देखरेख में रक्तदान, अंगदान शिविर लगाया गया । इस अवसर पर पी जी आई के डाँ. करन ने बताया कि स्पेन में 27 प्रतिशत और यू एस ए में 36 प्रतिशत अंग दान करते हें जबकि हमारे देश में दस लाख में कही एक व्यक्ति अंगदान क रता है । हिन्दू वैलफेयर फाउंडेशन की मुख्य सलाहकार डॉ बीना अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान कन्यादान की तरह बहुत पुण्य कार्य है । मेडिकल शिविर में विशेष रूप से पानीपत से आये अमेरिकी थेरेपी कायरोपैथिक विशेषज्ञ डां.अक्षांस गर्ग ने बताया विना दबा और ऑपरेशन के 5०० से ज्यादा जोड़ों के रोगियों को ठीक किया हेै। आज भी घुटनों ,कोहनी, कही भी जोड़ के दर्द को ठीक किया। डॉ.जॉन दत्ता ऑस्टयोपैथि विशेषज्ञ स्पोटर्स के दौरान मांसपेशियों के टूटने व घायल होने पर टेपलॉक कर रोगी को तुरंत ठीक करने में माहिर हैं । इस शिविर में सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया । इस अवसर पर हिन्दू वैलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक व प्रेसिडेन्ट गजेंदर सिंह दहिया ने बताया कि यह पहला शिविर है। आगे समयानुसार लागों का सहयोग मिला तो और भी शिविर लगायेंगे। इस अवसर पर रंजना चार्वी,मोहित बजाज आदि ट्रस्ट सदस्यों ने बढ़चढ़ कर कार्य किया।






















