पंचकूला 5 जनवरी- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी और करनी अब प्रदेश के लोगों के सामने खुल कर आ गई है और सरकार के झूठ के गुब्बारे ने भारतीय जनता पार्टी और जजपा सरकार की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के युवाओं को हमेशा से बरगलाती रही और उनके सपनों से खिलवाड़ करती रही है और यही इस प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है।
चन्द्र मोहन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी की दर 34.1 प्रतिशत है जो देश के राज्यों में सर्वाधिक है। जिसने देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में बेरोजगारी का यह चौंकाने वाले रहस्योद्घाटन सेन्टर फार मानिटरिग इण्डियन इकनामी नामक संस्था ने किया है।उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट से सरकार की सच्चाई युवाओं के सामने उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस हरियाणा प्रदेश का नाम कांग्रेस के शासन काल में देश के राज्यों के बीच बड़े गर्व से लिया जाता था और हरियाणा कई क्षेत्रों में नम्बर वन था उस कीर्तिमान को भारतीय जनता पार्टी और जजपा सरकार ने गलत नीतियों और योजनाओं के कारण गर्त में धकेल दिया है। आज हरियाणा ने बिहार को भी बेरोजगारी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आज भ्रष्टाचार हरियाणा की पहचान बन चुका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुले हुए है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का नाम नौकरी बेचने वाले राज्यों में सबसे ऊपर है। अपने चहेतों को नौकरियां देने के उद्देश्य से भर्ती का पेपर लीक हो रहा है और नई भर्ती के नाम पर सिर्फ युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है केवल मात्र घोषणाएं करके युवाओं से फीस के नाम पर करोड़ों रुपए ठगे गए हैं। यह जुमले और झूठ बोलने वाली सरकार है इससे लोगों का भरोसा उठने लगा है। इस भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालें आम बात हो गई है। जनता के सामने इस सरकार की वास्तविकता आ चुकी है अब और, अधिक जनता को गुमराह करके मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है और यही कारण है कि आज हरियाणा का युवा आक्रोशित है।
उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया ने जिस प्रकार से लोगों की समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर किया है उससे लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। उन्होंने इसके साथ हीप्रदेश के लोगों को और विशेषकर पंचकूला जिला के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस पार्टी के उन कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने आम जनता की आवाज बनकर महगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठा कर गुंगी बहरी सरकार को जगाने का काम किया है । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कांग्रेस पार्टी श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे भी अपना संघर्ष इसी प्रकार से जारी रखेगी।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























