Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत पात्रों को दिया जा रहा है लाभ-निगमायुक्त

0
222

मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत पात्रों को दिया जा रहा है लाभ-निगमायुक्त
– नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में योजना के तहत प्राप्त हुए 372 आवेदनों में से 18 आवेदन स्वीकृत, जबकि शेष प्रक्रियाधीन

गुरूग्राम, 16 नवम्बर। हरियाणा सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत नगर निगम गुरूग्राम द्वारा पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में 372 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 18 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा शेष प्रक्रियाधीन हैं, जिन्हें सभी प्रक्रिया पूरी करने उपरान्त स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि निकायों की तहबाजारी पर भूमि, किराए पर दुकान या मकान, लीज, लाइसैंस फीस पर 31 दिसम्बर 2020 को 20 वर्ष या इससे अधिक अवधि से काबिज व्यक्तियों को इस योजना के अंतर्गत स्वामित्व का अधिकार प्राप्त करने की महत्वकांक्षी योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र व्यक्तियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में इस योजना के तहत 372 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच करने उपरान्त 20 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। शेष आवेदनों की जांच के दौरान कुछ दस्तावेज संबंधी कमियां पाई गई हैं, जिन्हें पूरा करने उपरान्त स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत काबिज व्यक्ति को मालिकाना हक के लिए कलैक्टर रेट से भी कम अदायगी करनी होगी।

मेयर के आग्रह पर सरकार द्वारा बढ़ाई गई थी ऑनलाईन अवधि : इस योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन पोर्टल को पुन: शुरू करवाने तथा ऑनलाईन आवेदन की अवधि को बढ़ाने बारे गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद ने सरकार से आग्रह किया था। उनके आग्रह पर सरकार द्वारा इसकी अवधि सितम्बर माह तक बढ़ा दी गई थी। इस अवधि के बढ़ाए जाने से केवल गुरूग्राम के ही नहीं, बल्कि प्रदेश के काफी लाभ पात्रों को इसका फायदा मिला है।