Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मुख्यमंत्री कैप्टन की भाजपा पर टिप्पणी मुगरे लाल के हसीन सपने जैसी : तरूण चुघ

0
279

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने पंजाब के मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा अगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पर की गई टिप्पणी को मुगेरी लाल के हसीन सपने करार देते हुये कहा की कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक ग्राफ पुरे देश के साथ इस बार अगामी विधानसभा चुनावों में औंधे मुहं गिर कर पंजाब को कांग्रेस मुक्त बनाने में कोई कसर नही छोडेगा। चुघ ने कांग्रेस के मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को 1997 के चुनाव का हवाला देते हुये स्मरण कराया की उस चुनाव में पटियाला से विधायक बनने के लिये भाजपा अकाली दल से टिकट लेने की गुहार लगाई थी लेकिन स.प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया था। चुघ ने कहा की भाजपा ने 1992 के चुनाव अपने दम पर लड कर 16 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 7 विधानसभा सीटे प्राप्त कर ली थी। चुघ ने कहा की अब पंजाब के राजनीतिक पुलों से काफी पानी बह चुका है। उन्होनें कहा की 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के 6 साल केे शाषणकाल की उपलब्धियों एवं पार्टी के संगठन की मजबुती के आधार पर भाजपा 2022 के चुनावों में उतरेगी। चुघ ने कहा की पंजाब की सभी 117 सीटों पर पुरेदम खम के साथ पार्टी चुनाव मैदान में उतरने के लिये अभी से तैयार है एवं 2022 में भाजपा का नेता ही मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेगा। चुघ ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब में सता में आने के बाद बडगाढी काण्ड की समय सीमा तय करके उच्च स्तरीय जांच करवाएगी एवं फास्ट कोर्ट का गठन करके सभी दोषीयों को कठोरतम सजा दिलाएगी।