Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मीरा बाजार में गुंडा टैक्स देने से मना करने पर दुकानदार व उसे बचाने पहुंचे पुलिस कर्मी को पीटा

0
372

मीरा बाजार में दुकानदारों से गुंडा टैक्स वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब दुकानदार ने पैसे नहीं दिए तो उसे धमकाया गया। इतना ही नहीं बाद में दुकान पर पहुंच उस पर हमला कर दिया गया। पीटते दुकानदार ने किसी तरह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। वहां से राइडर कमर्चारी पहुंचा तो हमला करने वालों ने पुलिस वाले पर भी हमला कर दिया। इसमें एसपीओ रणधावा सिंह को चोट लगी है।

उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस वालों के पीटने की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस कर्मचारी वहां पर पहुंचे और पुलिस को पीटने के आरोप में तीन को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

100 रुपए हर दिन मांग रहे थे| महिला प्रतिमा ने बताया कि उनकी मीरा बाजार में दुकान है। उसका पति वहां पर रहता है। दुकान पर छह सात युवक अा गए। इस दौरान वह उसके पति से हर दिन 100 रुपए देने की डिमांड करने लगा। लेकिन उन्होंने उसे कहा कि वे पैसे नहीं दे सकते। तब तो वह चला गया था।

लेकिन सोमवार को फिर से अपने साथियों के साथ आ गया और पैसे मांगने लगा। यहां पर उन्होंने उन पर हमला कर दिया। उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। तब उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। कुछ देर बाद एक पुलिस वाला वहां आया तो बदमाशाें ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर जमकर हंगामा हआ। बाद में पुलिस वहां पर पहुंची और तीन युवकों को दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर दबाव होने के चलते ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया।

}तीन को काबू किया है : थाना प्रभारी

शहर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना कि मीरा बाजार में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट हुई है। वहीं दुकानदार ने भी मारपीट की बात कही है। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले हफ्ता वसूल कर रहे थे। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मौके से तीन युवकाें को काबू किया है ।

}वारदात के दौरान दुकानदार की कॉल पर पहुंचे थे एसपीओ रणधावा सिंह

}हम अपना उधार मांग रहे थे : आरोपी

उधर, हमलावर पक्ष के लोगों का कहना है कि हफ्ता वसूली के आरोप गलत हैं। बबलू से हमें पैसे लेने हैं। वह पैसे नहीं दे रहा है। उसे कहा था कि वह हर दिन 100-100 रुपए कर देकर उधार लिए पैसे दे देना। उससे पैसे लेने गए थे, लेकिन वह झगड़ा करने लगा। उन्होंने किसी से वसूली नहीं की।

यमुनानगर| मीरा बाजार में मारपीट के घटना के बाद थाने से पहुंचे पुलिस वालाें काे घटना की जानकारी देते लाेग।