Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मिटटी से जुड़े रहने का संदेश देती है-मिट्टी दा बावा फिल्म:रज़ा मुराद

0
431

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पंजाबी फिल्म जगत में यथार्थवादी विषय पर कई फि ल्में बनी हैं। अब अगली फिल्म जिसने इस सूची में प्रवेश किया है वह है मिटृी दा बावा।फिल्म मिटृी दा बावा की पहली झलक से ऐसा लगता है कि फिल्म एक ऐसी कहानी को दर्शाएगी जिसमें कई पंजाबी रंग नजर आएंगे और फिल्म की कहानी आपको भावनाओं के रोमांचक सफर पर ले जाएगी। इस फिल्म में नछतर गिल, रज़ा मुराद, तरसेम पाल, शिविदरा माहल, बी.एन. शर्मा, जरनैल सिंह और तेजी संधू, हरजीत वालिआ, अमृतपाल सिंह बिल्ला, लिलीपुट, बीरबल, अनुप्रिया लख्मी कालोच और कई अन्य दिग्गज कलाकार शामिल हैं। बरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा मिटटी में हम बड़े हुए हैं मिटटी में मर जाना है । िमटटी से जुड़े रहने का संदेश देती है-मिट्टी दा बावा। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है के.एस. मल्होत्रा ने जिन्होंने इसे होली बसिल फिल्मस और ड्रीम्ज म्यूजिक के साथ प्रोडूस भी किया है। हरी अर्जुन और गुरमीत सिंह इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हरदेव सिंह और सरदीप सिंह ने इस फिल्म के गीत लिखे हैं। फिल्म मिटृी दा बावाप्रशांत मलिक की पेशकारी है। राजू गख इस फिल्म के को-प्रोडूसर हैं। हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के स्टार कलाकारों के साथ चंडीगढ़ में फिल्म की पहली झलक, ट्रेलर और संगीत लॉन्च किया। उनके अलावा, समाज की कई मशहूर हस्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक के.एस. मल्होत्रा ने कहा, यह सिर्फ एक प्रवचन देने वाली फिल्म नहीं होगी बल्कि यह एक एसी फिल्म होगी जो समाज को उसका आइना दिखाएगी। फिल्म की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। मैं हमेशा से कुछ ऐसा बनाना चाहता था जिसके साथ हर कोई जुड़ा हो और हम इस फिल्म को गुरु नानक देव जी के गुरुगुरु पर्व के पवित्र अवसर को समर्पित कर रहे हैं। गायक नछत्तर गिल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, यह फिल्म कोई ऐसी कहानी नहीं है जो हमने कभी सुनी ना हो पर जिस तरीके से इस फिल्म को फिल्माया गया है दर्शकों को यह फिल्म आकर्षित करने वाली है। मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह की अद्भुत फिल्म का हिस्सा बनने का अवसर मिला। यह फिल्म १८ अक्टूबर,को रिलीज़ होगी