चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पंजाब विश्वविद्यालय के हिन्दी -विभाग के प्रो. धर्मपाल मैनी जी का निधन 22 जनवरी 2021 की रात में हो गया ।हिन्दी-विभाग में आज शोक सभा का आयोजन किया गया । प्रो नीरजा सूद ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मैनी जी मानव मूल्य के पुरोधा थे ,तो प्रो सत्यपाल सहगल ने उन्हें एक उदार व्यक्तित्व का स्वामी बताया प्रो अशोक कुमार ने उन्हें याद करते हुए उनके सहज व्यक्तित्व को रेखांकित किया डॉ0 मीता कौशिक के अनुसार मैनी जी कभी नहीं भुलाए जाएंगे । प्रो योजना रावत ने उन्हें विद्यार्थियो का अभिभावक बताया इस शोक सभा में विभाग के सभी शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे डॉ0 राजकुमार मलिक ने भी अपनी सहभागिता दी । विभागाध्यक्ष प्रो बैजनाथ प्रसाद ने प्रोफ़ धर्मपाल मैनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें विभाग के निर्माताओ में से एक बताया आज हिन्दी जगत शोकमग्न है और इसकी पूर्ति नहीं हो सकती ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















