Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मकर सक्रांति पर लगे रक्तदान शिविर में 24 श्रद्धालुओं ने किया माता मनसा देवी के चरणों में उत्साह से रक्तदान

0
415

पंचकूला 14 जनवरी 2021 मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने आज वीरवार को श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में सत्संग भवन हॉल के पास वाले पार्क में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया । इसके साथ साथ माता के दरबार में कार्यरत सभी 40 पुजारियों को 40 कम्बल व लोहड़ी का प्रसाद भी बांटा गया। शिविर में 24 रक्तदानियों ने उत्साह से माता के चरणों में रक्तदान किया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का पहले चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। शिविर में मास्क, सोशल डिस्टैन्सिंग व सैनीटाईजेशन का खास ध्यान रखा गया। रक्त ब्लड बैंक श्री गुरु हरिकृष्ण सोहाना हॉस्पिटल से डॉक्टर्स की टीम ने एकत्रित किया।

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सेक्रेटरी शारदा प्रजापति के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वल्लित करके किया गया । उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह खुद को रक्तदान के लिए तैयार रखे, क्योंकि इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है और इस रक्तदान शिविर का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से ज़िन्दगी की डोर कमज़ोर पड़ जाती है। इस संकट की घडी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है।
इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला द्वारा मास्क व साबुन भी दिए गए। विश्वास फाउंडेशन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास संस्था से साध्वी शक्ति विश्वास, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, राजिंदर गुलाटी, मंजुला गुलाटी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।