Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत छोड़ो आन्दोलन से हिल गई थी अंग्रेजी हुकूमत

0
443

चंडीगढ़ः गांधी स्मारक भवन, सैक्टर 16 ए, चंडीगढ़ के डायरेक्टर देवराज त्यागी ने भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस मनाते हुए बताया कि महात्मा गांधी ने 09 अगस्त 1942 को मुम्बई से भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत की थी जिससे अंग्रेजी हुकूमत हिल गई थी। मुम्बई का ग्वालिया टैंक, जहां भारत छोड़ो आन्दोलन का ऐलान हुआ, वहां से दिये गये गांधी जी के भाषण का पूरे देश पर असर हुआ था। उन्होंने कहा कि हम भारत को आजाद करायेंगे या इस कोशिश में अपनी जान दे देंगे। 09 अगस्त को सभी बड़े नेताओं के साथ 14 हजार भारतियों को अंग्रेजों ने जेल में डाल दिया था।
आन्दोलन की अगुवाई छात्रों, मजदूरों और किसानों ने की। गांधीजी, नेहरू और पटेल जैसे नेताओं के जेल जाने के बाद आन्दोलन की बागडोर अच्युत पटवर्धन, अरूणा आसिफ अली, राम मनोहर लोहिया, सुचेता कृपलानी और जेल से भागने के बाद जयप्रकाश नारायण जैसे भारतीय नेताओं ने संभाल ली थी। अंग्रेजी हुकूमत को इस जन विद्रोह को काबू करने में काफी समय वह ताकत लगानी पड़ी लेकिन इस आन्दोलन से अंग्रजों का भारत से जाना तय हो गया था।
गांधी स्मारक भवन में इस अवसर पर सामूहिक चर्खा कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमें पापिया चक्रवर्ती, आनन्द राव, गुरप्रीत, अमित एवं कंचन त्यागी ने भाग लिया।
देवराज त्यागी
निदेशक
गांधी स्मारक भवन,
सैक्टर 16 ए, चंडीगढ़
मो. 947852233