चंडीगढ़सुनीता शास्त्री। भारत विकास परिषद् मनीमाजरा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन जीएन होली हार्ट पब्लिक (स्मार्ट) स्कूल, मौली जागरां, चंडीगढ़ में करवाया गया, जिसमे मनीमाजरा व मौली जागरां के सरकारी तथा गैरसरकारी स्कूलों की अठारह टीमों ने वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जीएन होली हार्ट पब्लिक स्कूल, मौली जागरां की प्रिंसीपल श्रीमती जेके सरवरा थीं।दीप प्रज्ज्वलन श्री राकेश सहगल, राष्ट्रीय महामंत्री नॉर्थ व श्रीमती गीता टंडन, अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रान्त, भारत विकास द्वारा किया गया। क्विज़ मास्टर डॉक्टर पिंकेश वर्मा ने कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों को पांच राउंड में प्रश्न पूछे। कनिष्ठ वर्ग में सरकारी मिडल स्कूल, पॉकेट 10, मनीमाजरा ने प्रथम, वैदिक गर्ल्स स्कूल मनीमाजरा ने द्वित्तीय और दीप पब्लिक स्कूल, मौली जागरां ने तृतीय स्थान हासिल किया।होली हार्ट स्कूल के चेयरमैन, श्री बलकार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की और इतने अच्छे आयोजन के लिए टीम को बधाई भी दी।वरिष्ठ वर्ग में सरकारी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मनीमाजरा टाउन ने प्रथम, सरकारी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स ने दूसरा व् सरकारी मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया
Home
Citizen Awareness Group भारत को जानो प्रतियोगिता जीएन होली हार्ट पब्लिक (स्मार्ट) स्कूल, मौली जागरां...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























