चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व वित्तमंत्री व पार्टी के स्तम्भ अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर भाजपा चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर ने शोक व्यक्त किया।अपने शोक व्यक्त में संजय टंडन ने कहा कि अरूण जेटली के निधन पर उन्हें गहरा धक्का लगा है। वे लम्बे समय से उनके साथ जुड़े हुए थे। अरूण जेटली पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे और उनके आचार व्यवहार से बहुत कुछ सीखने को मिलता था। साधारण जीवन व्यतीत करने वाले अरूण जेटली को राजनीतिक गलियारे में संकट मोचन भी कहा जाता था। उन्होंने कहा कि जब-जब भी उन्हें राजनीतिक क्षेत्र से संबंधित उनके परामर्श की आवश्यकता पड़ी है तब-तब उन्होंने मेरा मार्ग दर्शन किया। उनके अचानक निधन से पूरे देश को आघात लगा है। इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अरूण जेटली ने छात्र संघ व राजनीतिक क्षेत्र में पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारियाँ दी गई उन जिम्मेदारियों को बाखुबी निभाया। चुनाव प्रचार में उनका अहम योगदान रहा है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। वित्तिय क्षेत्र में जो भी एतिहासिक निर्णय लिये इसके लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को गहरा धक्का लगा है और सभी में शोक की लहर है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















