Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी बनाये जाने पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय कमलम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0
260

चंडीगढ़ 15 नवंबर,2020 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी बनाये जाने पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय कमलम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस सम्मान समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उपाध्यक्ष आशा जसवाल और प्रेम कौशिक, महासचिव चंद्र शेखर और रामबीर भट्टी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण, पाँचों जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी, अलग अलग मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी,मोर्चा और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजकों के अलावा पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया |
कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव रामबीर भट्टी ने बताया कि आज आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने नव नियुक्त सह प्रभारी संजय टंडन को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया और पदाधिकारियों ने सिरोपा और फूल माला डाल कर उनका अभिनन्दन किया | इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने संजय टंडन के राजनितिक सफर का वर्णन करते हुए कहा कि टंडन परिवार ने अपना सर्वस्व जीवन संगठन के प्रति समर्पित किया हुआ है | प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से लेकर इन्होने प्रदेश महासचिव और उसके उपरान्त प्रदेश की लम्बी पारी में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ को बुलंदियों तक पहुँचाया | इनके मार्गदर्शन में पार्टी ने सभी स्थानीय निकायों फिर चाहे नगर निगम की बात हो या फिर जिला परिषद् या मार्किट कमेटी के चुनावों या फिर सांसद के चुनावों की, इनकी अगुवाही में भाजपा का परचम चहुँ और फैला और सभी स्थलों पर भाजपा की भारी जीत हुई | इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने अन्य प्रदेशों में भी बुलंदी को छुआ और कई विधानसभा के चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित की | आज हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि छोटे से प्रदेश से निकल कर संजय टंडन को हिमाचल प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है | इस बात से ये तो साफ़ साबित होता है कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं की तमाम उपलब्धियों और गतिविधिओं पर नजर रखता है | उनकी नियुक्ति पर हम सभी प्रदेश के कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारे प्रदेश के कार्यकर्ता को प्रदान की |
इस अवसर पर भावुक होते हुए हिमचा प्रदेश के नव नियुक्त सह प्रभारी संजय टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ भाजपा के सभी कार्यकर्ता उन्हें अपने परिवार के सदस्य की भांति ही प्रतीत होते हैं | उनके साथ जितने भी वर्ष कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ वो अविसमरणीय है | पार्टी के नेतृत्व ने जो भी उन्हें जिम्मेदारी प्रदान की उन्होंने उसको पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं रखी | पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे के साथ कन्धा मिला कर दिन रात चले और आज उसका ये परिणाम है कि चंडीगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बुलंदी पर है और चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज हुई है | चंडीगढ़ भाजपा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है | उन्होंने अपने अनुभवों को सभी के बीच साँझा करते हुए कहा कि ये तभी संभव हो सका जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के ध्वज के तले विचारधारा को जनता के बीच ले जाने में कामयाब हुए | उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हर दिन उनको कुछ का कुछ अनुभव प्राप्त हुआ जो कि उनके जीवन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मील का पत्थर साबित होते हैं | उन्होंने इस मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये इन लोगों का ही पुरुषार्थ है कि आज मैं इस स्थल पर पहुँच पाया हूँ | उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सभी मंत्रीगणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस नए दायित्व को भी वे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे |