चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर देश की सेना के जवानो के सम्मान में तिरंगे झंडे को राखी बाँधी और उनकी रक्षा के लिए भगवान से दुआएं मांगी । पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में रह कर राष्ट्रीय ध्वज को राखी बाँध कर ये त्यौहार मनाया । अपने आप में अनूठे ढंग से रक्षा बंधन के त्यौहार के मनाने के सबब को समझाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि देश की सेना के जवान हमारी रक्षा के लिए सीमा पर दिन रात प्रहरी की तरह पहरा दे रहे हैं और अपनी जान को जोखिम में डाल कर हम सब को आराम प्रदान कर रहे हैं ।ऐसे में हमारा भी परम कर्तव्य है कि इन जवानो के सम्मान के प्रति सभी त्योहारों पर कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित करें । इसी श्रृंखला में रक्षाबंधन त्यौहार पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में रह कर राष्ट्रीय ध्वज को राखी बाँधी । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था ।गौरतलब है कि पार्टी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इस पावन दिवस पर सेना के जवानो की कलई में रक्षासूत्र बाँधा करती थी ं। चूँकि इस बार कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है इसलिए इस बार पार्टी ने इस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं को राखी बांधने के लिए कहा ऐसा शायद पार्टी के इतिहास में पहली बार हुआ कि इतने बड़े स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार से रक्षा बंधन के त्यौहार को मनाया । इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था ।उल्लेखनीय है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा चंडीगढ़ की जनता ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अपील पर इसी प्रकार से रक्षा बंधन का त्यौहार मना कर देश के जवानो के प्रति स्नेह और उनको शुभकामनाएं भेंट की । इस मौके पर आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने एक बार फिर से सभीचंडीगढ़वासियो, पार्टी के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और उनकी टीम, मोर्चा अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, पार्षदों को बधाई प्रदान की ।




















