Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा सरकार के सात साल में पिछड़ गया पंचकूला: चंद्रमोहन, पूर्व डिप्टी सीएम, पूर्व प्रधान रविंद्र रावल समेत पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप

0
362

भाजपा सरकार के सात साल में पिछड़ गया पंचकूला: चंद्रमोहन, पूर्व डिप्टी सीएम, पूर्व प्रधान रविंद्र रावल समेत पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप

पंचकूला, 11 जुलाई (     )  हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चन्द्रमोहन ने आरोप लगाया है कि भाजपा के शासनकाल में पंचकूला बुरी तरह पिछड़ गया है। चंद्रमोहन ने नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, पार्षद सलीम कुमार, पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद उषा रानी, पार्षद पंकज वाल्मीकि, पार्षद संदीप सोही, पार्षद अक्षयदीप, पार्षद गुरमेल कौर, निगम पार्षद पद का चुनाव लड़े उम्मीदवार श्रीमति प्रियंका हुडा, श्री दयाल सरपंच, श्री अमरजीत हरिपुर, श्री इंद्रजीत वडैच, श्री योगिंदर क्वात्रा, श्रीमति रितु कसाना, श्री ओम शुक्ला, एडवोकेट अमन दत्त शर्मा, श्री नवीन बंसल व डाक्टर राम प्रसाद भी उपस्थित थे, और कांग्रेसी नेता हेमंत किंगर के साथ रविवार को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई आरोप लगाए।

पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन ने कहा कि पंचकूला शहर विकास के मामले में बहुत पिछड़ गया है। यह शहर ट्राई सिटी में मोहाली से बहुत आगे था। लेकिन भाजपा के पिछले सात वर्षों के शासनकाल में मोहाली शहर से बहुत पिछड़ गया है। सरकार और नगर निगम के मेयर सिर्फ घोषणाएं  करते हैं। लेकिन शहर में सात वर्षों में कोई भी कार्य नहीं हुआ। शहर की सफाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। आवारा पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जर्जर हो चुकी है।
बाक्स
बस घोटाले ही घोटाले हुए
चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि नगर निगम में पिछले तीन वर्षों में बस घोटाले ही घोटाले हुए हैं।राज्य सरकार द्वारा पंचकूला शहर में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया। उन्होंने पंचकूला को मोहाली से आगे ले जाने के लिए हरियाणा सरकार से कई कार्य करने की मांग रखी।
बाक्स
पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने ये रखी मांगें

1.      पंचकूला से चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए सेक्टर-17-18 चैक से आगे सड़क बनाकर रेलवे स्टेशन के पास से ओवरहैड या भूमिगत रास्ता बनाकर चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया, सी.टी.यू. वर्कशाॅप वाली सड़क से जोड़ा जाए।

2.      सेक्टर-12, 12-ए के मध्य मार्ग को नेशनल हाईवे पर ऊपरगामी पुल बनाकर सेक्टर -20 पंचकूला से जोड़ा जाए।

3.      नगर निगम द्वारा सुखदर्शनपुर गांव में गौशाला बनाई गई है। इसे प्राइवेट व्यक्तियों को सौंप दिया गया है मगर उसका सारा खर्च नगर निगम द्वारा लोगों के द्वारा दिए गए टैक्स में से खर्च किया जा रहा है। फिर भी वहां पर आवारा पशु नहीं रखे जा रहे। उपरोक्त गौशाला का प्रबंधन इन प्राइवेट व्यक्तियों से वापस लिया जाए। नगर निगम को गौशाला की यह जिम्मेवारी निभानी चाहिए।

4.      माता मनसा देवी गौशाला, जिसे हरियाणा सरकार द्वारा लीज पर भूमि दी गई थी ताकि वहां गौशाला बन सके और आवारा पशुओं को वहां पर रखा जा सके। वहां गौशाला तोे बनी मगर वहां उस संस्था ने अपनी सुविधा के लिए बैंकवेट हाल बना लिए। अब वहां पर आवारा पशु न रखकर उस जगह का अपने नीजि लाभ के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसे शहर से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखा जाना चाहिए।

5.      नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों से नगर निगम की चंडीकोटला गांव के पास पड़ी जमीन पर एजुकेशन सिटी बनाने की बात चर्चा में है।कांग्रेस इसका पूरी तरह विरोध करतीहै। शहर में पहले ही बहुत सारे स्कूल मौजूद हैं। जानकारी अनुसार पहले से ही स्कूल चला रहे संबंधित लोग इस जमीन पर स्कूल खोलने की तैयारी में हैं। इस जगह पर और कुछ न बनाकर सिर्फ हेल्थ यूनिवर्सिटी, अन्य सरकारी विश्वविद्यालय बनाया जाए। पंचकूला की जनता काफी देर से इनकी मांग कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसी भी हालात में इस जगह का दुरुपयोग नहीं होने देगी।

6.      पिछले दिनो कोविड की दूसरी वेव के समय पंचकूला की स्वास्थ्य संस्थाओं की पोल खुल चुकी है। मरीज एक बेड पाने के लिए अस्पतालों में दर-दर भटकते रहे। प्राइवेट अस्पतालों में बेड मिला भी तो उन्हें  लूट लिया। अतः कोविड की तीसरी वेव की सम्भावना के रहते जिला पंचकूला प्रशासन को पहले से ही इसकी समुचित तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि उस स्थिति में जनता परेशान न होना पड़े।

7.      पंचकूला मे वरिष्ठ नागरिकों को अलग से कैम्प लगाकर कोविड से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का प्रबंध किया जाए।

8.      शहर की जर्जर हुई स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए। नगर निगम को अपना बिजली विंग बनाकर नई लाइटिंग व्यवस्था करनी चाहिए।

9.      शहर में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था काफी खराब है। अधिकतर सेक्टरों में पहली मंजिल पर भी पानी नहीं पहुंचता। सेक्टर-15, 20 जैसे बड़े सेक्टरों में नए ओवरहेड वाटर वर्कस बनाकर पेयजल व्यवस्था सुधारी जाए।

10.     सेक्टर-19 और 10 के कुछ हिस्सों में हर वर्ष बारिश के समय बाढ़ का पानी भर जाता है। इस समस्या के तुरंत हल किया जाए।

11.     शहर के बीचों बीच झूरीवाला में बनाये जा रहे सोलिड वेस्ट मैनेजमैंट (डंपिंग ग्राउंड) को शहर की आबादी से दूर वाले स्थान पर बनाया जाना चाहिये।

12.     नगर निगम में शामिल विभिन्न गावों में शुरू किये गये सीवरेज के कार्य को तुरन्त पूरा किया जाये व जो गांव इस सुविधा से वंचित रह गये हैं वहां भी इसका प्रावधान किया जाये।

13.     गांव के लाल डोरे के अन्दर रहने वाले ग्रामिणों को पहले की तरह विभिन्न विभागों से लोन मिलना चाहिये।

14.     शहर की कालोनियों व आशियाना व 1 मरला मकानों में मूलभूत सुविधायें जैसे कि पार्क व स्ट्रीट लाईट इत्यादि का उचित प्रबन्ध किया जाना चाहिये।

15.     सिटिजन चार्टर व वार्ड कमेटी को लागू किया जाये ।

16.     शहर के सभी पी.एच.सी तथा सी.एच.सी. में डिलिवरी हट की सुविधा प्रदान की जानी चाहिये।

17.     शहर में बसी राजीव, इन्दिरा कालोनी वासियों को 2-2 मरले के प्लाट देकर वहीं पर बसाना चाहिये व खडग मंगोली व बीड घग्घर कालोनियों को उन्हीं स्थानों पर स्थाई रूप से बसे रहने देना चाहिये।

18.     शहर की सडकों के साथ बनी रोड गलियों की तुरन्त सफाई व मरम्मत करवानी चाहिये।

19.     सैक्टर 20 में तुरन्त फायर स्टेशन बनाया जाये व आवश्यक लम्बाई का फायर टेंडर उपलब्ध कराया जाये ताकी किसी भी दुर्घटना के समय उसे उपयोंग में लाया जाये।

20.     शहर में लगाई गई पेड पार्किंग फीस तुरन्त बन्द की जाये ।