Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया शिक्षक दिवस

0
297

आज भाजपा महिला मोर्चा ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर अपने राजनीतिक गुरुओं का अभिनंदन कर अपना सम्मान भाव एवं कृतज्ञता प्रकट की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी के नेतृत्व में चंडीगढ़ भाजपा की सीनियर नेता कमला शर्मा जी एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पार्षद एवं पूर्व महापौर आशा कुमारी जसवाल का अभिनंदन किया गया कमला शर्मा ने आज की नई पीढ़ी को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त की श्रीमती आशा कुमारी जसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि नई पीढ़ी को जो मैं आशीर्वाद दे रही हूं सत्य निष्ठा एवं कर्मयोगी के मार्ग पर चलकर समाज की राष्ट्र की उत्थान के लिए कार्य कर मेरे सपनों को सार्थक करने का प्रयास करेंगी गुरु का कर्तव्य रास्ता दिखाना है चलना स्वयं शिष्य ने है शिष्य की कामयाबी होने पर सबसे अधिक प्रसन्नता गुरु को ही होती है महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुनीता धवन जी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा प्राचीन काल से निरंतर आधुनिक बनी हुई है आज भी गुरु की हार्दिक इच्छा यही होती है की उसका शिष्य देश समाज राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन कर नाम रोशन करें उसकी शिक्षा की सार्थकता होती है महिला मोर्चा नेता की नई पीढ़ी की महासचिव श्रीमती रूबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने अपने राजनीतिक गुरु श्रीमती आशा कुमारी जसवाल एवं सुनीता धवन जी का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने वक्तव्य में उन्होंने कहाकी हमें सामाजिक जीवन के मार्ग की प्रेरणा की रोशनी देकर चलना सिखाया और जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिनाइयों का सामना करने योग्य खड़ा किया उसके लिए उन्होंने अपना आभार कृतज्ञता प्रकट की और वचन दिया की हम अपने गुरु के सपनों को साकार करने के लिए तन मन धन से प्रयास करेंगी ___वृंदा गुप्ता 98885 81839