भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव रुबी गुप्ता द्वारा आज स्वतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर शहीद स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नतमस्तक होकर देश के प्रति उनके बलिदान शौर्य एवं कृतज्ञता को समरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तिरंगा झंडा फहरा कर भारत माता की जय बोल कर उन्हें स्मरण किया गया ,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई संदेश दिया, महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि आजादी के 74 वर्ष होने की खुशी में पूरे चंडीगढ़ में 74 पेड़ लगाकर उनका बड़ा होने तक रक्षण किया जाएगा ,उन्होंने कहा कि आज आजादी के 74 में वर्षगांठ पर हम सभी मिलकर यह संकल्प लेते हैं कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो भारत देश के उज्जवल स्वर्णिम भविष्य की कल्पना की थी उस मार्ग पर अग्रसर होने के लिए सभी को यथाशक्ति प्रयास करने होंगे तभी हमारे वीर शहीदों का सपना सार्थक हो सकेगा उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा जो सपना देखा गया था उसको पूरा कर रहे हैं महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना ने जीवन की दशा और दिशा बदल कर रख दी है एवं उनको आत्मसम्मान प्रदान किया है धन जन योजना के द्वारा बैंकों में खाते खोलकर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की उन्नति विकास में अग्रसर कर दिया है महिलाओं के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर देश के महिलाओं का आत्मबल बढ़ा दिया है, मीरा पासवान जी ने वंदे मातरम गाकर वीर शहीदों को अपना सम्मान एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर भाव प्रकट किए गए, Vrinda Gupta, 9988023892






















