Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को पुरे देश में सुचारु रूप से आरम्भ किया

0
284

चंडीगढ़,सुनीताशास्त्री : : भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के द्वारा 12 मार्च से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में पुरे देश में चलाए जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सुचारु रूप से आरम्भ किया जा रहा हैं। भाजपा चंडीगढ़ द्वारा “कोविड-19 टीकाकरण अभियान” को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा भाजपा प्रदेश स्तर पर एक संचालन टीम का गठन किया गया हैं। इस गठन टीम में उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, सचिव अनूप गुप्ता एवं मेडिकल सेल के संयोजक प्रिंस बुंदेला की मेडिकल टीम को जिम्मेदारी दी गई हैं। अरुण सूद ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस “कोविड-19 टीकाकरण अभियान” में प्रयोग होने वाले टीके पूर्ण रूप से स्वदेशी निर्मित (वेक्सिनेशन, मेक इन इंडिया) एवं सुरक्षित हैं। इन टीको की 6.5 करोड़ से अधिक ख़ुराके (डोज़) 47 देशों में वैक्सीन भेजी जा चुकी हैं जिसमें पाकिस्तान को 4.5 करोड़ वैक्सीन भारत ने दी हैं । अब तक देश में 2 करोड़ से भी ऊपर लोगों को इंजेक्शन लग चुके है एवं चंडीगढ़ में कोविशिल्ड टिके का प्रयोग आरम्भ किया जा रहा हैं। जिसमे अब तक चंडीगढ़ में 44545 से अधिक लोगों को इंजेक्शन लग चुके है। भाजपा चंडीगढ़ कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया जाएंगा। इस टीकाकरण अभियान में पहली प्राथमिकता 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगो को और फिर जिनकी उम्र 45 साल से 60 के बीच है एवं उनके पास पंजीबद्ध चिकित्सक द्वारा दिया गया गंभीर मेडिकल सर्टिफिकेट होने पर टीकाकरण किया जा रहा हैं।

टीकाकरण के लिए cowin.gov.in और cowin app या आरोग्य सेतु app पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। भाजपा चंडीगढ़ कोविड-19 टीकाकरण के लिए सभी वार्ड में सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाएंगी। सभी टीकाकरण केंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों की मदद करेंगे। सभी जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार व्यक्तिओं को टीकाकरण केंद्र तक लेकर जाना और वापिस घर छोड़ने की व्यवस्था करेंगी। भाजपा की टीमें प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था करेंगी। इस अभियान में क्षेत्र के पार्षद भी टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। भाजपा चंडीगढ़ कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए विभिन क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियाँ जैसे- शिक्षा, फ़ौज, कलाकार, खिलाड़ी आदि से संपर्क करेगी। भाजपा चंडीगढ़ द्वारा “कोविड -19 टीकाकरण जागरूकता अभियान” को सुचारु रूप से चलने के लिए एवं शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिला एवं वार्ड स्तर पर तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया हैं।