भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा ने आज पंचकुला सेक्टर- 12 ऐ में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। शर्मा ने वैक्सीन लगाने के बाद लोगों से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की, जिन्होंने अभी तक पहली डोज़ भी नही लगवाई।
उन्होंने कहा कि अब तो पहली मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगनी भी शुरू हो जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने जनता से आग्रह किया कि बढ़-चढ़ कर इस टीकाकरण अभियान में भाग लें, वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हमें हर परकार से एहतियात बरतना हैं। समाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाए रखना, सैनिटाइजर का उपयोग करना अगर बहुत ज़्यादा ज़रूरी ना हो हो घर से बाहर ना निकलना।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















