Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा के कई युवा नेता कांग्रेस में शामिल, विजय राणा को दिया समर्थन 

0
461
भाजपा के कई युवा नेता कांग्रेस में शामिल, विजय राणा को दिया समर्थन 
चंडीगढ़। वार्ड नंबर-33 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय राणा को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा पार्टी के कई युवा नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। इन नेताओं में रोहित राणा, मनी राणा, अभिषेक पांडे, हितेन राणा (नोनी), शिवम, जस्सी, हनी साद खान , मोहित, गगन राणा, इजाज मलिक, आर्यन राणा आदि शामिल हैं। इन सभी ने विजय राणा के समर्थन में भाजपा को अलविदा कह दिया।
उनकी जॉइनिंग के लिए कांग्रेस की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विजय राणा ने इन सभी युवा नेताओं के गले में कांग्रेस का पटका डालकर इनकी जॉइनिंग करवाई व इनका पार्टी में स्वागत किया। विजय राणा का कहना है कि बुड़ैल में इस बार कांग्रेस का समर्थन हर गली नुक्कड़ से उन्हें मिल रहा है। लोग पिछले 5 सालों से भाजपा की नाकामियों से निराश हो चुके हैं व कांग्रेस का दामन थामने को आगे आ रहे हैं। राणा ने कहा कि वे पहले भी बुड़ैल से पार्षद रहे हैं। लोग उन्हें अभी भी उतना ही प्यार करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार फिर जनता उन्हें अपना पूरा समर्थन देकर चुनाव जिताएगी।