-भाजपा की हरियाणा सरकार ने किसानों की जमीन छिनने की कि शुरूआत;-डा सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी व सहप्रभारी हरियाण्-किसानों को उनके हक दिलायेगी आम आदमी पार्टी की किसान-मजदूर खेत बचाओं यात्रा; डा सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद,।ाा।
-किसानों की जमीन छीनकर अपने मित्र अडानी, अंबानी को देना चाहती है प्रदेश सरकार-डा सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद,
–9 महीने से जारी किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन, 600 किसान दे चुके है शहादत, कुंभकर्णी नींद सो रही भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगी, याता।
-8 दिन की यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग होंगे सम्मिलित। यह पूरी यात्रा लगभग 4000 हजार किलोमीटर के रास्ते से गुजरेगी।
चंडीगढ, 3 सितंबर। केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कृषि कानूनों के विरूद्व आंदोलन पर बैठे किसानों की आवाज को और अधिक बल देने के लिए आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में किसान मजदूर खेत बचाओं यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इसकी जानकारी आज यहां संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने दी।
-यात्रा कहां से शुरू कहां समाप्त होगी।
-उन्होंने बताया कि यात्रा 5 सितंबर को जाट शि़क्षण संस्थान में स्थित चैधरी छोटू राम जी के स्मारक पर अपनी श्रद्वाजंलि अर्पित करने के उपरांत रोहतक से सुबह 9 बजे से शुरू होकर, गांधी आश्रम पलवल में 13 सितंबर को समाप्त होगी। हरियाणा के सभी विधानसभाओं व जिलों सेे आठ दिनों में करीबन 4000 हजार किलोमीटर के रास्ते से गुजरेगी।
यात्रा का नेत्तृव हरियाणा के आप सहप्रभारी एंव राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता करेंगे। उनके साथ कई सांसद, विधायक एवं जिला पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। अनेक सामाजिक संगठन जैसे की छोटू राम विचार मंच, किसान चैंबर आफ कामर्स, मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन, युवा शक्ति बदलाव की ओर संगठन, दीनबंधू चैधरी छोटूराम विचार समिति, एसवाइएल हिमाचल मार्ग समिति आदि अनेक अन्य सामाजिक संगठन भी यात्रा मंे शामिल रहेंगे।
-लगभग 9 महीने से चल रहे किसान आंदोलन में 600 से ज्यादा लोग अब तक दे चुके है शहादत।
-डा गुप्ता ने बताया कि किसान पिछले 9 महीनें से अपना घर-बार छोडकर दिल्ली के चारों तरफ केन्द्र के तीनों काले कृषि कानूनों को रदद करने की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे है। इस दौरान 600 से अधिक किसानों की शहादत भी हो चुकी है। लेकिन सरकार के कानों मंे जूं तक नहीं रेंगीं।
-शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज, देशद्रोही के केस दर्ज करवाने वालों को उचित ठहराती है,शहदत दे चुके किसानों को शहीद का दर्जा, उनकी विधवाओं को पेंशन दे;- खटटर सरकार।
-उन्होंने बताया कि सरकार एक तरफ तो किसानों से बात करने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहें किसानों पर भाजपा की हरियाणा सरकार पुलिस से लाठीचार्ज करने को कहती है, और तो और उनपर फर्जी मुकदमें भी दर्ज कराती है। यही नहीं किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों को भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर उचित ठहराने से पीेछे नहीं हटते। हम शहदत दे चुके किसानों को शहीद का दर्जा उनकी विधवाओं को पेंशन, परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी तथा की मांग करते है।
-किसान का खेत बचेगा तो मजदूर का पेट भरेगा।
डा गुप्ता ने कहा कि किसान बचेगा तभी मजदूर का पेट भरेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 4 हजार से अधिक मोटर साइकिल 2 हजार से अधिक कारों, टृक्टरो व जीपों में सवार लगभग 50 हजार से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। जिनका मुख्य उदेश्य स्थानीय लोगों को इस काले कानून के प्रति जागरूक करना है।
-नया कानून लाकर किया, किसानों की जमीन छिनने का काम।
-उन्होंने बताया कि हाल ही में खटटर सरकार किसानों जमीन छिनने के लिए नये आदेश लेकर आई है। इस नये आदेश में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने सामलात देह, सामलात ठोला, सामलात पाना की जमीन सरकार के नाम चढ़ाने का आर्डर दिया है। पहले सामूहिक रूप से गांव के लोग सामलात जमीन के मालिक होते थे अब उनसे यह जमीन छीन ली व बिना एक रूपये दिए हुए। अब खटटर साहब की हरियाणा सरकार इसकी मालिक होगी।
-अंबानी, अडानी को जमीन देने के लिए 75 प्रतिशत किसानों की सहमति समाप्त की।
-24 अगस्त 2021 को विधानसभा में कानून पास कर पूर्व में प्राइवेट प्रोजेक्ट के लिए जमीन एक्वायर करने के लिए 75 पर्सेंट किसानों के सहमति होती थी वो भी अब खत्म कर दी। दूसरा अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसान की जमीन एक्वायर करेंगे तो उसे अडानी-अंबानी के नाम अलॉट करेंगे। किसान देखता रह जाएगा। इसस साफ हो गया है कि खटटर की इस सरकार ने किसानों की जमीन खोसने का काम शुरू कर दिया है।
-यात्रा से पूर्व लोग फोन पर समर्थन दे रहे है।
उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व ही लोगों के समर्थन के प्रति फोन काॅल आ रहें है। इससे हमें लगता है कि यात्रा अपने उददेश्य मंे जरूर सफल रहेगी।
मीडिया प्रभारी
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















