भगवान वाल्मीकि का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा: नवीन गोयल
-भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना पर कही यह बात
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। प्राचीन वैदिक काल के ऋषियों की श्रेणी में उनका नाम पहले स्थान पर आता है। ऐसे महान ऋषि की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में आकर वे धन्य हुए हैं। यह बात उन्होंने बुधवार को यहां दयानंद कालोनी शिव मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना समारोह में बोलते हुए कही।
श्री गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना करके हमें जीवन के सही अर्थों का संदेश दिया। जीवन के हर पड़ाव पर हमें किस तरह से चलना है, यह उन्होंने अपने इस महाकाव्य में सिखाया। पिता की आज्ञा का पालन और पुत्र के रूप में श्रीराम द्वारा निभाए गए अपने कर्तव्य से आज की पीढ़ी को शिक्षा लेनी चाहिए। रामायण महाकाव्य में उन्होंने 24 हजार श्लोकों का निर्माण किया। हर एक श्लोक हमें जीवन के हर कदम पर नई सीख देता है।
नवीन गोयल ने वाल्मीकि समाज की नई बस्ती में पुरानी हो चुकी चौपाल को लेकर उनके नवनिर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। नई बस्ती क्षेत्र में करीब एक हजार घर हैं। एक हजार घरों में प्रति घर चार सदस्य भी जोड़कर देखें तो आबादी चार हजार हो जाती हैं। क्षेत्र के घरेलू कार्यक्रमों के लिए पुरानी हो चुकी इस चौपाल को अब नया बनाया जाना जरूरी भी है। इस चौपाल के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में पुरानी चौपालों को नए बनाया जा रहा है। सर्व समाज की चौपालों को भव्य बनाया जा चुका है। शहर में काफी चौपालें ऐसी हैं, जो कि बहुत पुरानी हो चुकी हैं। वहां पर आयोजन करने में लोगों को दिक्कतें आती हैं। कई जगह तो चौपालें खंडहर हो चुकी हैं। इसलिए इन चौपालों को भव्य बनाया जा रहा है। वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से उनका निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर बाबा अलखनाथ, दिल्ली कालकाजी मंदिर से सुरेंद्र नाथ जी, सुल्तान वाल्मीकि, रमेश कुमार, जुगेश कुमार, राजकुमार, कुलदीप, वीरभान, महेंद्र, सुरेंद्र भंडारी, बिरम लाल, महेंद्र पंडित, ईशु वाल्मीकि, कमलकांत गोयल, कैप्टन विक्रम भार्गव एडवोकेट, रविदास सभा के प्रधान योगेंद्र, प्रताप नगर से किरपा राम, कन्हैया, महेंद्र समेत काफी लोग उपस्थित रहे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















