Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बारिश के कारण शमशान घाट में रुके संस्कार

0
387
बारिश के कारण शमशान घाट में रुके संस्कार युवा कांग्रेस ने करी एसडीओ को सस्पेंड करने की मांग
चंडीगढ़:  स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में आज तेज बारिश की वजह से सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होने के कारण घण्टो तक संस्कार रुके रहे शमशान में चारों तरफ पानी भर जाने से स्थिति उत्पन हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए  महासचिव विनायक बंगिया व युवा नेता सुनील यादव ने कहाँ की शमशान घाट में शव का पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासन द्वारा चंडीगढ़ नगर नगर निगम की जिम्मेवारी तय की गई है। मगर उसके बाद शव भी निगम अफसरों की लापरवाही से कई घंटो तक संस्कार में देरी हुई और इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं था इससे पहले कभी भी तेज बारिश में शवों का अंतिम संस्कार नहीं रुका। लेकिन इस बार पूरे श्मशानघाट में पानी भर जाने से शवों का संस्कार नहीं हो पाया। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी यहां पर ड्रेनेज सिस्टम को चेक करने नहीं आया। शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए कई घंटे तक उनके परिजनों को इंतजार करना पड़ा।
निगम अफसरों की लापरवाही इस मामले में अनियमितता की ओर इशारा करती है। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रशासक को पत्र लिख इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है