Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बच्चों को बचपन से ही दिए जाएं अच्छे संस्कार : अरविंद

0
346

Yamunanagar News – कैंप के सुंरेंद्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही भागवत कथा में व्यास पीठ से अरविंद शरण किशोर महाराज ने भक्त…

Dec 28, 2019, 08:50 AM IST

कैंप के सुंरेंद्रा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही भागवत कथा में व्यास पीठ से अरविंद शरण किशोर महाराज ने भक्त प्रह्लाद व ध्रुव की कथा सुनाई। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा किं प्रह्लाद व ध्रुव जैसे बच्चे आज भी बन सकते हैं, बशर्ते उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने वाला जैसा या देव ऋषि नारद जैसा मार्गदर्शक मिल जाए। यदि घर पर बच्चों को बचपन से ही संस्कार दिए जाएं तो वे जीवन में कभी रास्ता नहीं भटकेंगे।

उन्होंने कहा कि असुर कुल के राजा हिरणाकुश के यहां प्रह्लाद का जन्म हुआ। हिरणाकुश देवताओं से वरदान पाकर निरंकुश हो गया था। वह कभी किसी को पूजा-पाठ नहीं करने देता था। उसने भक्त प्रह्लाद को भी मरवाने के प्रय| किए पर ईश्वर कृपा से हर बार असफल रहा। अंत में भगवान ने नरसिंह रूप धारण कर हिरणाकुश का बध किया। इसी तरह से सौतेली मां से अपमानित होकर ध्रुव जंगल जो जाते हैं। उनको नारद मुनि भगवान के दर्शन होने का आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान न किसी को गरीबी देते हैं न ही अमीरी। जीव इस संसार में अपने कर्मों के अनुसार फलों का भोग करता है। प्रेम के वश में होकर ही भगवान ने विदुरानी के यहां पर केले के छिलके खाए। भगवान का अवतार भक्तों की रक्षा के लिए होता है। कथा के बीच में गाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस मौके पर जय प्रकाश कांबोज, सुरेंद्र गर्ग, रमारानी, राजकुमार गुप्ता, चौधरी रणधीर सिंह, तौलाराम, दौलत राम छाबड़ा, अशोक शर्मा, सतीष वर्मा, निर्मल सैनी माैजूद रहे।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}