Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फगवाड़ा में ट्यूबवेल निर्माण का 4 घंटे में 2 बार उद्घाटन

0
336

  • मेयर : केंद्र ने 10 लाख की ग्रांट ट्यूबवेल के लिए दी, इसलिए मैंने उद्घाटन किया
  • विधायक बोले- केंद्र से निगम और डीसी को  किसी भी तरह की ग्रांट नहीं आई 

Dainik Bhaskar

Jan 02, 2020, 04:59 AM IST

फगवाड़ा. फगवाड़ा के वार्ड नंबर-26 अर्बन एस्टेट में एक ही ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का पहले मेयर ने उद्घाटन किया फिर 4 घंटे के अंदर विधायक भी उद्घाटन कर दिया। भाजपा के मेयर अरुण खोसला ने कहा कि ट्यूबवेल के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपए की ग्रांट दी है जबकि विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से एक भी ग्रांट न तो निगम के पास आई न ही डीसी के पास कोई ग्रांट पहुंची है।

दरअसल, उद्घाटन करने विधायक को पहुंचना था। इसके लिए कार्यक्रम तय था। लेकिन भाजपा के मेयर अरुण खोसला 12 बजे के करीब ट्यूबवेल के काम का शुभारंभ कर आए। 4 बजे के करीब विधायक बलविंद्र पहुंचे तो मेयर पर जमकर बरसे। कहा कि ट्यूबवेल लगने का 21 लाख 85 हजार रुपए का टेंडर लग चुका है। मेयर ने बिना नगर निगम व वाटर सप्लाई के अधिकारी के कुछ लोगों को लेकर ही उद्घाटन कर दिया। 

मुझे विधायक के प्रोग्राम के संबंध में कोई जानकारी नहीं : अरुण खोसला
मेयर खोसला ने कहा कि ट्यूबवेल के काम का शुभारंभ किया है। वह 21 लाख 85 हजार रुपए से होगा। इसमें केंद्र से 10 लाख की ग्रांट जिलाधीश कपूरथला के पास पहुंच चुकी है। बाकी की राशि नगर निगम को अदा करनी है। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को निगम की जानकारी नहीं है। आज के सारे काम की देखरेख वाटर सीवरेज विभाग के जेई राजविंदर ने है। विधायक के कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।
 

21 लाख 85 हजार का लग चुका है टेंडर, केंद्र का कोई रोल नहीं: बलविंद्र सिंह

विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल ने कहा-ट्यूबवेल निर्माण का शुभारंभ कार्यक्रम था। 21 लाख 85 हजार रुपए का टेंडर लग चुका है। जब मेयर खोसला को पता चला तो उन्होंने बिना किसी नगर निगम व वाटर सप्लाई के अधिकारी को सूचना दिए फर्जी शुभारंभ कर दिया। जिस 10 लाख ग्रांट की बात मेयर कर रहे हैं, ऐसी कोई भी ग्रांट निगम या डीसी के पास नहीं आई। ट्यूबवेल लगाने को करीब 22 लाख रुपए का प्रोजेक्ट है।