Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रधानमंत्री लोगों से सीधे मन की बात कर के देश को एकता के सूत्र में पिरो रहे हैं: भूपेंद्र यादव

0
373

प्रधानमंत्री लोगों से सीधे मन की बात कर के देश को एकता के सूत्र में पिरो रहे हैं: भूपेंद्र यादव
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक घनश्याम सर्राफ ने किया भिवानी में एफएम रेडियो ट्रांसमीटर का शुभारंभ
अब भिवानी व आसपास क्षेत्र के लाखों लोग आकाशवाणी रोहतक व विविध भारती मुंबई के कार्यक्रम एफएम ट्रांसमीटर पर सुनेंगे
भिवानी, 28 अप्रैल- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर में 91 एफएम ट्रांसमीटर केंद्रों का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण दिखाया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में हरियाणा के भिवानी जिले में एफ एम चैनल के उद्घाटनी मौके पर पर्यावरण एवम् वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह एक खुशी का पल है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर लोगों से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक तरफ राष्ट्र की समृद्घि में अपना योगदान देने वाले लोगों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरौने का काम भी कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम मेँ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे विश्व में नई मिसाल पेश की है। देशभर में प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित किए गए 91 नए एफ एम रेडियो ट्रांसमीटर सेँटर देश को और अधिक समृद्ध बनाने का काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री यादव शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक आकाशवाणी केंद्र पर भिवानी में एफए म रेडियो ट्रांसमीटर का शुभारंभ करने के पश्चात अपना संदेश दे रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर में जिला भिवानी सहित 91 एफ एम ट्रांसमीटर केंद्रों का शुभारंभ किया। इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप भी मौजूद रहे। अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की नदियों व झीलों के अलावा सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता बनाए रखना, कचरा प्रबंधन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सहित देश को समय-सामयिक हालातों पर देशवासियों से सीधे बात की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड आ रहा है, जिसको सुनने के लिए देशवासी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रेडियो के माध्यम से यह कार्यक्रम देशभर के कौने-कौने में जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी राष्ट्र की समद्धि में योगदान देने वाले नौजवानों, किसानों, वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों में मातृशक्ति का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भिवानी एफ एम रेडियो ट्रांसमीटर का शुरू होना इस ईलाके के लिए बहुत ही खुशी की बात है। इससे क्षेत्रीय भाषाओं का विस्तार होगा और विचारों का आदान-प्रदान होगा। एफ एम रेडियो के माध्यम से प्रतिभावों को नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भिवानी आकाशवाणी केंद्र पर एक छोटा स्टुडियो खुलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोगों ने काफी साल पहले की तरह ही रेडियो को सुनना शुरू कर दिया है, जो कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का परिणाम है।
विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि एफ एम सेंटर जिले के लिए एक सौगात है। प्रधानमंत्री श्री मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में हर बार नए विषयों पर देशवासियों से चर्चा करते हैं। इसके साथ ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले हर छोटे से छोटे आदमी की सराहना करते हैं, इससे दूसरे लोगों में भी नई ऊर्जा का संचार होता है।
इस दौरान विधायक श्री सर्राफ, आकाशवाणी केंद्र रोहतक के उप निदेशक (अभियांत्रिकी) पतिराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
आरसी/ऐके