पंचकूला 30 अगस्त- हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आत्मविश्वास डगमगा गया है और यही कारण है कि कभी 100 दिन पूरा होने पर , फिर कभी एक साल पूरा होने पर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने के लिए विकास के नाम पर प्रदेश के भोले-भाले लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है, उसे भरोसा नहीं कि कल सत्ता रहेगी या नहीं जैसा कि उत्तराखंड में हो रहा है। इस लिए वह अब सरकार की उपलब्धियां साल में गिनवाने की अपेक्षा दिनों में गिना रहे हैं। आज मुख्यमंत्री सरकार के 2500 दिन पूरे होने पर पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अब अगली बारी मुख्यमंत्री पत्रकारों से गिनवाएगें की उसे सत्ता में आए कुल कितने घण्टे हो गए हैं। मुख्यमंत्री यह नहीं बताएंगे कि 70 पार का नारा देने वाली ओर डबल इंजन की सरकार भाजपा की विधानसभा चुनाव में इतनी दुर्गति कैसे हुई कि उसे जोड़ तोड़ कर जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने पर विवश होना पड़ा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है कि हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश में नम्बर एक पर पहुंच गया है। जिस प्रकार से पेपर लीक हो रहें हैं, उससे सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय है। सरकारी नौकरियों में दिल्ली दरबार के आदेश पर प्रदेश से बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री का रिमोट कंट्रोल दिल्ली की केन्द्र सरकार के पास है। चन्द्र मोहन ने खेद व्यक्त किया कि किसानों की पिछली 9 महीने से कोई सुध लेने वाला नहीं है। सरकार चाहे जिस समय निर्दोष और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करके उनके किसान होने पर ही प्रश्न चिह्न लगा देती है, जबकि मुख्यमंत्री जी करनाल के किसानों को पंजाब के किसान बता रहे, जबकि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपनी झेंप मिटाने के लिए ही एस डी एम के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कि कांग्रेस का भविष्य अंधकारमय है और यह भाजपा के लिए सुखद है,पर अपनी टिप्पणी करते चन्द्र मोहन ने कहा कि मुगेंरी लाल के हसीन सपने देखना बूरी बात नहीं है, उसमें कोई पैसे नहीं लगते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विपक्ष पर आरोप लगाने की बजाय मुख्यमंत्री अपनी कार्यशैली में सुधार करे ताकि प्रदेश के लोगों का भला हो सके। उन्होंने प्रदेश के लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए लोगों के सुख और समृद्धि की मनोकामना की है। *******************
Home
Chandigarh Tricity पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















