करीब एक साल से रुका पुराना रजबाहा रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ एकत्र होकर नारेबाजी की। वाहन चालकों, वार्ड नंबर 2, 3 के लोगों ने कहा कि करीब एक साल पहले यहां पर रजबाहा रोड का निर्माण करने के लिए रोड़ा डाला जा चुका है लेकिन काम रुका हुआ है। मंडी में आने के लिए वाहन चालक इस रास्ते से ही आते-जाते हैं ताकि जाम से वो बच सकें। रोड़ा डालने के बाद काम नहीं होने से जहां ये आने-जाने वाले वाहनों को नुकसान हो रहा है तो वाहनों के टायरों के नीचे यहां पर डाला गया रोड़ा आने के बाद दुकानों में जाकर गिरने के साथ-साथ आने-जाने वालों भी लग रहा है।
विद्या सागर, राजेंद्र, प्रदीप, पवन, सुशील ने कहा कि पुराना रजबाहा रोड से वाहन चालक मंडी में आते-जाते हैं। इस रोड के बनने के बाद वाहन चालक पुराने बस स्टैंड से न होकर यहां से आते हैं ताकि जाम से बच सकें। करीब एक साल पहले यहां पर सड़क बनाने के लिए रोड़ा डाला गया। कुछ दिनों तो रोड़ा बिछाने के बाद काम तेजी से शुरू हुआ है लेकिन एक बार काम रुकने के बाद दोबारा से शुरू नहीं हुआ है। वाहन चालक ये से आते-जाते तो हैं लेकिन रोड का निर्माण न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि शहर में कोई पार्क न होने से सुबह, शाम शहर के वार्डों से महिलाएं, बच्चे, पुरुष भी यहां पर वॉक के लिए आते हैं। यहां पर वाहनों का आवागमन पहले की अपेक्षा कम होने से दुकानदारों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग को चाहिए कि जल्द रुके हुए कार्य शुरू करें ताकि लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सकें।