Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पीजीजीसी-46 में अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया

0
332
पीजीजीसी-46 में अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया
चण्डीगढ़ अक्षय ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसायटी (CREST) , चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रायोजित था कार्यक्रम  : भारत में अक्षय ऊर्जा का प्रभाव था आयोजन का विषय 
चण्डीगढ़ : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 में अक्षय ऊर्जा दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। धारिणी पर्यावरण जागरूकता सोसायटी और कॉलेज के पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को चण्डीगढ़ अक्षय ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसायटी (CREST) , चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रायोजित किया गया था। .
इस वर्ष इस आयोजन का विषय भारत में अक्षय ऊर्जा का प्रभाव था। इस विषय पर इंटर कॉलेज स्तर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और इको रंगोली प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न धाराओं के छात्रों से लगभग 50 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं, जिसमें उनके विचारों को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया था। इस अवसर के मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल कयूम, आईएफएस, उप वन संरक्षक, चण्डीगढ़ थे। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया और से दैनिक ऊर्जा आपूर्ति में विविधता लाने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने का आग्रह किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आभा सुदर्शन ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ बधाई दी। उन्होंने अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अपने दैनिक जीवन में यथासंभव अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस  अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ राजेश कुमार और वाइस प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण अध्ययन विभाग की एचओडी डॉ. रितु सरसोहा,  डॉ. अमनप्रीत कौर, डॉ पूजा सरीन ने किया। बेस्ट पोस्टर और इको- रंगोली को ललित कला विभाग के प्रमुख डॉ प्रमेस्वरम  द्वारा चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ निबंध प्रविष्टियों को डॉ. पूजा गर्ग, सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग द्वारा चुना गया I
विजेता:
निबंध लेखन : प्रथम पुरस्कार: सुरंगगना, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11, चंडीगढ़, दूसरा पुरस्कार: लिवजोत कौर, गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज-10, चंडीगढ़, तीसरा पुरस्कार:   नीतीश कुमार, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46, चंडीगढ़ I  पोस्टर : प्रथम पुरस्कार : खेम प्रसाद, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46, चंडीगढ़, दूसरा पुरस्कार : सुहानी, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46, चंडीगढ़, तीसरा पुरस्कार :  अर्चना,  पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11, चंडीगढ़ I  इको रंगोली : प्रथम पुरस्कार : आकांक्षा,  गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज-10, चंडीगढ़, दूसरा पुरस्कार : काजल, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46, चंडीगढ़, तीसरा पुरस्कार : सपना, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46, चंडीगढ़ I