Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पीजीजीसीजी-42 महाविद्यालय चण्डीगढ़ में 74 वाँ अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर त्रिवेणी लगाकर मनाया गया

0
635

पीजीजीसीजी-42 महाविद्यालय चण्डीगढ़ में 74 वाँ अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर त्रिवेणी लगाकर मनाया गया
—————————
स्थानीय दिनांक 23.06.2022 को पीजीजीसीजी-42, महाविद्यालय चण्डीगढ़ में क्रीड़ास्थल प्रांगण में प्राचार्या प्रो.(डॉ.) निशा अग्रवाल जी के नेतृत्व में संकाय सदस्यों तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की ओल्मपिक सोसायटी द्वारा 74वाँ अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस त्रिवेणी लगाकर मनाया गया। सभी स्टाफ़ और विशेष तौर पर खेल विभाग की छात्राओं ने पूरे हर्षोंल्लास से सम्पूर्ण रूप से भाग लेते हुए अपना अपना योगदान दिया और इस पर्व को सम्माननीय ढंग से मनाया गया। यह एक उच्चस्तरीय उदाहरण प्रस्तुत की गयी, जिसके अन्तर्गत डॉक्टर रामनिवास यादव ने इस ओल्मपिक के पाँच गोलाकार की पाँच द्विपीय से सम्बंधित सहभागिता एवं वसुधैव कुटुम्बक की सुनियोजित मिसाल प्रस्तुत की गयी।इसके साथ ही प्रो.(डॉ.) निशा अग्रवाल ने महाविद्यालय के आदर्श उच्चतर शिक्षा की प्रगति के मूल ध्येय को ओल्मपिक के आदर्श प्रतीक सिटियस अलटियस फ़ोर्टियस-कम्यूनिटीर के साथ मिलाया गया और छात्राओं ने प्राध्यापकों ने और सभी ने मिलकर इसका उच्चारण करते हुए यह संदेश दिया गया जितनामनुष्य के लिए खेलों का महत्त्व है उतना ही पर्यावरण संरक्षण का भी है।इस दौरान निशा अग्रवाल जी ने अपने हाथों से पीपल वृक्ष को लगाकर अलिम्पिक दिवस मनाया साथ ही प्रो. दीपिका कंसल जी ने वटवृक्ष लगाकर और श्री सुरेश कुमार(कॉलेज डीन) एवं श्री जगन्नाथ(उपप्राचार्या) ने नीम के वृक्ष का पौधारोपण किया। इस विशेष मौक़े पर जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक और हरियवल चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थान विभाग प्रमुखश्री प्रभुनाथ शाही जी उपस्थित रहे और उन्होंने खेल विभाग की छात्राओं को पौधारोपण के साथ साथ एक एक पौधा गोद लेने का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण के ऊपर विशेष ध्यान आकर्षित किया और भविष्य में महाविद्यालय के प्रांगण को हरा भरा करने का आग्रह किया।प्राचार्या प्रो निशा अग्रवाल जी ने अपनी बात रखते हुए कहा की हर छात्रा पर्यावरण संरक्षण में अपनी अपनी भागीदारी करे उन्हें समय समय पर जल देते रहें और उनकी देखरेख करते रहें। इस दौरान कॉलेज प्राचार्या प्रो.(डॉ.) निशा अग्रवाल के साथ, डीन श्री सुरेश कुमार, उप-प्राचार्य श्री जगन नाथ, रजिस्ट्रार नियंत्रक प्रो. दीपिका कंसल के साथ, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. संगम वर्मा, श्री अशोक कपिला जी जोकि जय मधुसूदन जय श्रीकृष्णा संघ के साथ जुड़े हुए हैं और हरीयावल चंडीगढ़ के सदस्य मौजूद रहें।