Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पाकिस्तान ने की थी प्रियंका को गुडविल एम्बेस्डर पद से हटाने की मांग, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आया बॉलीवुड

0
264

Dainik Bhaskar

Aug 22, 2019, 08:20 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से प्रियंका चोपड़ा को शांति के गुडविल एम्बेसडर का दर्जा वापस लेने की मांग की है। पाक की मनावाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि प्रियंका परमाणु युद्ध का खुले आम समर्थन कर रही हैं। ऐसे में उन्हें यूनिसेफ से मिले दर्जे की विश्वसनीयता खोखली हो रही है। हालांकि, बॉलीवुड इस मामले पर प्रियंका के साथ है। गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि प्रियंका भारत की सच्ची प्रतिनिधि हैं।

 

माजरी ने ट्वीट किया था खत : डॉ शिरीन माजरी ने यूनिसेफ को भेजे गए खत की कॉपी अपने ट्विटर हैंडल पर 21 अगस्त को शेयर की थी। इस खत में बीजेपी सरकार की तुलना नाजीवाद से की है। वहीं प्रियंका चोपड़ा को भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई परमाणु हमले की धमकी का समर्थक बताया है। 

 

PAKISTAN HR MINISTRY

प्रियंका ने परमाणु युद्ध का समर्थन किया- शिरीन : यूएन को भेजे गए खत में लिखा है-  भारत अधिगृहीत कश्मीर (आईओके) में जो मौजूदा गंभीर हालात हैं, उनकी वजह मोदी सरकार द्वारा तमाम अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन हैं। वहां पर सुरक्षा बल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत सरकार की नीति नाजीवाद, फांसीवाद, नरसंहार और जातिवाद की नीति पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा सार्वजनिक तौर पर भारत का समर्थन कर रही हैं। साथ ही वह भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई परमाणु हमले की चेतावनी का भी समर्थन कर रही हैं। यह शांति और सद्भावना के आदर्शों के खिलाफ है जबकि वे यूएन में शांति की गुडविल एम्बेसडर हैं। उनका कट्टर राष्ट्रवाद, मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे अंतराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन को समर्थन, कश्मीर पर यूएनएससी के प्रस्ताव, युद्ध और परमाणु युद्ध के लिए उनके समर्थन यूएन में मिले उनके दर्जे की विश्वसनीयता को खोखला कर रहा है। जब तक उन्हें यूएन के गुडविल एम्बेसडर पद से हटाया नहीं जाता है, तब तक यह दुनियाभर में मजाक का विषय बना रहेगा। 

सपोर्ट में आया बॉलीवुड

  1. आयुष्मान बोले वे देश की अच्छी प्रतिनिधि हैं

    न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में नेशनल अवॉर्ड विनर आयुष्मान खुराना ने प्रियंका का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है प्रियंका चोपड़ा हमारे देश का सही ढंग से प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वे सिर्फ भारतीय नहीं, ग्लोबल आइकॉन हैं। एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के कारण वे देश का सही प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

  2. जावेद अख्तर ने भी किया समर्थन

    गीतकार जावेद अख्तर ने कोलकाता में एक इवेंट के दौरान प्रियंका के समर्थकन में अपनी बात रखी। उन्होंने पीटीआई से कहा- मैं प्रियंका को निजी तौर पर जानता हूं। वह सभ्य हैं। सुशिक्षित हैं, और एक भारतीय भी हैं। वे या उनके अलावा कोई भी भारतीय अपने देश के लिए निश्चित रूप से एक भारतीय की तरह ही सोचेगा। 

  3. कंगना ने भी प्रियंका की सराहना की

    फैशन फिल्म में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं कंगना रनोट ने भी उनकी सराहना की। कंगना ने कहा- किसी भी एक चीज को चुनना आसान नहीं होता है, खास तौर पर तब, जब आप अपने कर्तव्यों और भावनाओं के बीच फंस जाते हैं। यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर होने के नाते आप अपनी पहचान किसी एक देश के लिए बांधकर नहीं रख सकते। लेकिन हममें से कितने दिमाग की जगह दिल की सुनते हैं।