Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंजाब को नशामुक्त और खुशहाल देखना चाहते हैं: गुरबख्श चहल

0
255

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। सैंतीस-वर्षीय गुरबख्श सिंह चहल, जो एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी, लेखक व परोपकारी व्यक्ति हैं, इन दिनों अपने मूल राज्य पंजाब की यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा के पीछे है उनके पैतृक स्थान तरन तारन से उनका भावनात्मक लगाव। वह पंजाब को नशामुक्त और खुशहाल देखना चाहते हैं, जहां के युवा नशे के माहौल में एक अनिश्चित भविष्य से जूझ रहे हैं। चहल ने पंजाब को लकर अपनी योजनाओं के बारे में बात करने के लिए मीडिया से बातचीत की।चहल ने कहा, मैं राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर वापस लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना के साथ पंजाब आया हूं। मैं इस राज्य में 2030 तक 10 लाख तकनीकी जॉब पैदा करना चाहता हूं। यह मेरे शैक्षिक कार्यक्रमों, आईटी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न आयोजनों और युवा पंजाबियों की उंगली थामकर उनके उद्यमिता संबंधी सपने साकार करने में सहायक इनक्यूबेशन सेंटर्स के माध्यम से हासिल किया जाना है। चहल ने कहा, भारत के आईटी सेक्टर में 4 साल में 70 लाख नौकरियां उपलबध होंगी। इस बाजार में जिन स्थानों को बड़ा हिस्सा मिलेगा, उनमें बेंगलुरु, गुरुग्राम, मुंबई और हैदराबाद प्रमुख हैं, जबकि पंजाब इस सूची में नहीं है। अगर हम अभी से प्रयास नहीं करते हैं, तो मुझे यकीन है कि पंजाब को आईटी के इस बूम से कुछ नहीं मिल पायेगा। गुरबख्श एक बेहद कुशल उद्यमी हैं। चहल ने आगे कहा, मैं पंजाब में आईटी के लिए एक प्रभावी इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का सपना देख रहा हूं। मैं और मेरी टीम युवाओं के लिए स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में समुदाय और पंजाब सरकार को तैयार करेंगे। चहल ने कहा कि आईटी में उनके इनक्यूबेशन मॉडल इच्छुक पंजाबियों को 2-3 सप्ताह के भीतर ही आईटी विशेषज्ञ बना सकते हैं।