Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठक

0
303

– बैठक में स्ट्रीट वैंडरों से शुल्क वसूली के लिए एक मैकेनिज्म विकसित करने, वैंडिंग एजेंसियों से शेष सुविधा शुल्क की वसूली करने, जिन विक्रेताओं को मुख्य सूची में शामिल किया गया है, उन्हें एलओआर जारी करने की मंजूरी देने, ड्राफ्ट डिटेल्ड इंप्लीमैंटेशन प्लान की स्वीकृति, अलग बैंक खाता खोलने, नो वैंडिंग जोन के बारे में निर्णय तथा 18 मार्च को नगर निगम गुरूग्राम सदन की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णय संबंधी मुद्दे रखे गए

गुरूग्राम, 20 अप्रैल। मंगलवार को नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न निगम पार्षदों एवं अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।

टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठक में स्ट्रीट वैंडरों से शुल्क वसूली के लिए एक मैकेनिज्म विकसित करने, वैंडिंग एजेंसियों से शेष बचे सुविधा शुल्क की वसूली करने, जिन विक्रेताओं को मुख्य सूची में शामिल किया गया है, उन्हें एलओआर जारी करने की मंजूरी देने, ड्राफ्ट डिटेल्ड इंप्लीमैंटेशन प्लान की स्वीकृति, अलग बैंक खाता खोलने, नो वैंडिंग जोन के बारे में निर्णय लेने तथा 18 मार्च को नगर निगम गुरूग्राम के सदन की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णयों संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि स्ट्रीट वैंडिंग परियोजना में जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दोषी अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी तथा की गई कार्रवाई के बारे में सदन को अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही वैंडिंग एजेंसियों से शेष बची राशि की वसूली की जाएगी तथा समय पर भुगतान नहीं करने पर एजेंसी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो रेहडिय़ां गलत प्रक्रिया से लगी हुई हैं, उन्हें हटाया जाएगा तथा नो वैंडिंग जोन से संबंधित जो भी ऑब्जैक्शन प्राप्त होंगे, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी। वैंडिंग जोन से फीस वसूली के मामले में निगमायुक्त ने कहा कि पहली जून से पूर्व फीस वसूली का मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा तथा मई माह की फीस स्ट्रीट वैंडरों से नहीं ली जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिजीटल माध्यम से फीस वसूली की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एक सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए कहा। बैठक में जिन विक्रेताओं को मुख्य सूची में शामिल किया गया है, उन्हें एलओआर जारी करने की मंजूरी दी गई। वैंडिंग एजेंसियों से रिकवरी को रिकैलकुलेट करने के निर्देश भी निगमायुक्त द्वारा दिए गए तथा निगम पार्षदों एवं टाऊन वैंडिंग कमेटी के नोमिनेटिड सदस्यों से आह्वान किया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर रिकवरी बारे डाटा उपलब्ध करवाएं।

बैठक में निगम पार्षद अनूप सिंह, आरएस राठी, अश्विनी शर्मा, सीमा पाहुजा, महेश दायमा, अनिल यादव व द्रोण रेहड़ी पटरी एसोसिएशन से राजेन्द्र सरोहा ने स्ट्रीट वैंडिंग जोन के बारे में अपने सुझाव एवं विचार रखे। इनमें मुख्य रूप से स्ट्रीट वैंडिंग एजेंसियों से बकाया राशि की वसूली करने तथा एजेंसियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने संबंधी मामले शामिल थे।

बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजेसिंह कबलाना, निगम पार्षद सीमा पाहुजा, आरएस राठी, महेश दायमा, बह्म यादव, अनूप सिंह, अश्विनी शर्मा, कुलदीप यादव, अनिल यादव, राकेश यादव, नीरज यादव, एडीशनल म्यूनिसिपिल कमिशनर रोहताश बिश्नोई, संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र गर्ग एवं हरीओम अत्री, डिप्टी म्यूनिसिपल कमिशनर डा. विजयपाल यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।
0 0 0