Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त पीसी मीणा के साथ हुई सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक

0
217

नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त पीसी मीणा के साथ हुई सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक
– बैठक में पिछले काफी दिनों से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करने की बनी सहमति
– यूनियन प्रतिनिधियों ने तीन दिन में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने का किया वायदा
– निगमायुक्त ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने बारे संबंधित को दिए निर्देश

गुरूग्राम, 6 जून। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त पीसी मीणा के साथ मंगलवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई, जिसमें पिछले काफी दिनोंं से चली आ रही हड़ताल को समाप्त करने की सहमति बनी। यूनियन प्रतिनिधियों ने अगले तीन दिन में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने का वायदा किया।

बैठक में निगमायुक्त ने कर्मचारियों की सूचीबद्ध मांगों को ध्यानपूर्वक सुना तथा निगम के स्तर पर समाधान होने वाली मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन मांगों पर निर्णय सरकार के स्तर पर है, उनके बारे में वे उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। बैठक में 2019 की पॉलिसी के तहत वंचित रहे कर्मचारियों को निगम रोल पर करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार, लेखा शाखा के अधिकारी, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक तथा यूनियन के एक प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह कमेटी वंचित रहे कर्मचारियों को निगम रोल पर करने की प्रक्रिया करेगी।

इसके अलावा, पक्के हाजरी स्थान पीने के पानी व शौचालय की व्यवस्था सहित बनाने, सफाई संसाधन एवं सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को देय लाभ 15 दिन के भीतर देने, प्रत्येक 6 माह में कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करवाने, प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन देने के बारे में संबंधित अधिकारियों को निगमायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से संबंधित मामलों के बारे में निगमायुक्त ने कहा कि वे जल्द ही पीएफ कमिश्नर के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संबंधित अधिकारीगण तथा यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में पीएफ से संबंधित जितने भी मामले हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा। कर्मचारियों को सफाई संसाधन तथा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए निगमायुक्त ने मौके पर ही सहायक अभियंता को टैंडर प्रक्रिया करने निर्देश दिए तथा इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों को भी शामिल करने को कहा। कर्मचारियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के बारे में निगमायुक्त ने कहा कि सभी वाटर एटीएम संचालकों को निर्देश दिए जाएंगे कि सफाई कर्मचारियों को मुफ्त पानी उपलब्ध करवाएं।
0 0 0