चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में प्रयासरत एन जी ओ द लास्ट बेंचर्स-हेल्पिंग द हेल्पलेस ने शहर के लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने की अपील की है। सेक्टर 46 के आशियाना पब्लिक स्कूल में आज एन जी ओ द लास्ट बेंचर्स-हेल्पिंग द हेल्पलेस द्वारा लगाए गए मैमोग्राफी एवम डेकसा जांच शिविर के दौरान महिलाओं और जनसाधारण से अपील की गई है। एन जी ओ की सदस्यों ने शहरवासियों से इस दिशा में पूर्ण सहयोग की मांग की है।इस अवसर पर गोल्ड मेडलिस्ट-एम बी बी एस डॉटर दीप्ति अरोडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।जबकि आशियाना पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुई।ये शिविर विशेष तौर पर महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। इस शिविर में लगभग 45 से अधिक महिलाओं ने भाग लेते हुए जांच करवाई।इस मौके संस्था की महिला सदस्य शशि बाला, दिव्या सिंगला अनिता जिंदल, निकिता, रितु,तारिक और रीटा भी मौजूद थी।द लास्ट बेंचर्स की प्रेसिडेंट स्मिता कोहली ने बताया कि जांच शिविर में सेक्टर 32 गवर्नमेंट हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम ने संचालन किया। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने एन जी ओ की तरफ से किये जा प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के जांच शिविर महिलाओं के लिए काफी उपयोगी होते है।कई महिलायें समय अभाव और शर्म के चलते इस प्रकार के टेस्ट नही करवा पाती। स्मिता कोहली ने आगे बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।स्मिता कोहली ने बताया कि जांच शिविर के दौरान लगभग 45 महिलाओं के मैमोग्राफी और डेकसा टेस्ट किये गए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर से महिलाओ को विटामिन डी और कैल्शियम की मेडिसिन बांटी जाती है और समय समय पर जांच करवाते रहने और उचित देखभाल की सलाह दी जाती है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















