
चंडीगढ़ की एंट्री जीरकपुर में सर्विस लेन की खराब हालत यहां के प्रशासन के काम की पोल खोल रही है। यहां के कारोबारियों ने एमसी को लिखा कि कब तक यहां इस तरह की सड़कों को झेलना पड़ेगा। दो दिन की बारिश ने गोदाम एरिया में चंडीगढ़ एंट्रेस की सर्विस रोड का हुलिया बिगाड़ दिया। सड़कों का इतना बुरा हाल है कि कीचड़ में गाड़ियां फिसल रही हैं। यहां से वाहन चालक भी आसानी से नहीं गुजर पा रहे, पैदल चलने की तो कोई हिम्मत ही नहीं कर रहा।
लोगांे का कहना है कि जीरकपुर एमसी यहां गोडाउन एरिया के प्रति लापरवाह है। कारोबारी अपनी समस्याओं को लेकर डीसी से भी मिल चुके हैं। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। यहां न तो सड़कों की हालत ठीक है और न ही यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था है। ऐसे में यहां काम करना कारोबारियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। जीरकपुर के गोडाउन एरिया में बड़ी कंपनियों के गोडाउन और ऑफिस हैं। यहां रोजाना हजारों गाड़ियां माल छोड़ने या यहां से ले जाने के लिए आती हैं। इन माल ढोने वाले ट्रकों, ट्रालों के लिए गोडाउन एरिया में कहीं भी सही पार्किंग की जगह नहीं है। आलम यह है कि यहां शहर की लिंक रोड, नेशनल हाईवे की सर्विस रोड और हाईवे किनारे इनकी पार्किंग बनी है। जीरकपुर एमसी ने एक बार भी यहां नहीं चेक नहीं किया कि यहां गोदामों की भरमार है पर इनके पास ट्रकों को रुकने की जगह भी नहीं है। एमसी प्रधान, जीरकपुर कुलविंदर सोही ने बताया कि सभी सड़कों को बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही यहां सड़क बनेगी।
सतिंदर सिंह, स्थानीय
खराब सड़कों से हाईवे का ट्रैफिक भी प्रभावित…
-रतनजीत संह , कारोबारी, गोदाम एरिया




















