चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। देश के 74वें स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर अलग अलग स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला और मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों में भाग लिया । क ार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के कर कमलों द्वारा हुई । उन्होंनेआज सुबह पार्टी कार्यालय कमलम् में ध्वजारोहण किया । कार्यक्रमों के दौरान कोरोना को लेकर उसकेप्रति पूरी सावधानी की अनुपालना भी की गयी । इस कार्यक्रम में उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक प्रेम कौशिक,संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री रामबीर भट्टी, महापौर राज बाला मलिक, सचिव तेजिंदर सरां,कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा और दीपक मल्होत्रा, वरिष्ठ उप महापौर रवि कान्त शर्मा, पार्षदशक्ति प्रकाश देवशाली और भरत कुमार, सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के प्रदेश संयोजक मोहिंदर निरालाआदि उपस्थित थे । जिला नंबर 1 के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा और जिला नंबर 5 के जिला अध्यक्ष नरेश पंचाल के नेतृत्व में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में ध्वजारोहण किया ।वही जिला नंबर 2 में 8 मंडलों में 11 अलग अलग स्थानों पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया द्वाराध्वजारोहण किया गया। उन्होंने मंडल नंबर 5,5ऐ,6,7,7ऐ, 9,10 और मंडल नंबर 11 में जाकर ध्वजारोहण किया । इसमौकेपरध्वजारोहण के साथ साथ पौधारोपण भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी मंडलों में एक एक पौधा जिला अध्यक्ष पठानिया ने अपने कर कमलों द्वारा लगाया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के जिला महामंत्री शीलानाथ और रवि रावत, स्थानीय पार्षद राजेश कालिया, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और भरत कुमार, जिला उपाध्यक्ष नीमा जोशी, श्रवण मिश्रा, स्वराज उपाध्याय और मिनाक्षी ठाकुर, सचिववैभवपराशर,सुरेश गुप्ता, आशा जिंदल, कोषाध्यक्ष विनोद राणा,सूचना प्रोधोगिकी विभाग के जिला संयोजक रविन्द्र सिंह ठाकुर सह संयोजक सोनू गुप्ता,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा, सुखविंदर सिंह, राहुल दिवेदी, आजाद कुमार पंकज, दुर्योधन राणा, नारायण प्रसाद, अनुसूचितजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा रावत नेभी भाग लिया। उधर जिला नंबर 3 में भी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 4 मंडलों में मंडल 12 के मंडल अध्यक्षललित चौहान , पूर्वांचल प्रकोष्ठ के पप्पू शुक्ला, पार्षद चन्द्रावती शुक्ला, मंडल 21 के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंडल 22 मंडल अध्यक्ष अवि भसीन औरमंडल 23 बलजिंदर सूदने ध्वजारोहण किया ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने सभी लोगों को बधाई प्रदान करते हुए कहा कि देश को आजादी ऐसे ही नहीं मिली । इसके लिए हमारे पूर्वजों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। आज देश को आजाद हुए 74 वर्ष हो गए हैं । देश में केंद्र में गत 6 वर्षों से मोदी सरकार ने जो एक के बाद सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के कार्य किये वो अविस्मरनीय है । इतना ही नहीं देश की सीमाओं की रक्षा और हम सभी की रक्षा के लिए साहसिक निर्णय लेने से भी मोदी सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । सैनिकों के सम्मान को बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉर्डर तक गए । कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थ व्यवस्था और सभी गरीबों और सभी वर्गों को उस से कोई दुष्प्रभाव न पढ़े इसकी भी चिंता मोदी सरकार ने की । गरीबों के लिए अनाज के भण्डार खोल दिए । लोकडाउन के तहत सभी गरीबों को मुफ्त अनाज आदि का व्यापक स्तर पर प्रबंध किया। ये भाजपा की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता राजनीती के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी पीछे नहीं रहे। कोरोना महामारी के दौरान अभी भी सामजिक कार्यों में चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता भी सक्रियता से भाग ले रहे हैं । ये सभी तभी संभव हो पाया क्योंकि हमारी पार्टी और देश का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथों में है जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के हितों को ध्यान में रख कर योजना बनाते हैं । राष्ट्रहित सर्वोपरि की अवधारणा को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात देशवासियों की सेवा में जुटे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















