Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दीपक शर्मा के द्वारा पौधारोपण करके डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि| पौधारोपण के अंतर्गत शहीद के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन| दीपक शर्मा

0
274
आज 06-07-2021  श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर जिला  श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल नं 22 में पौधारोपण के अंतर्गत शहीद के नाम कार्यक्रम के तहत बीजेपी के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा जी की अध्यक्षता में सेक्टर 32 में कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण करके भारत के वीर पुत्र डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  को नमन करते हुए उनके नाम का पौधा लगाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री अरुण सूद, जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेश पंचाल, काउंसलर गुरप्रीत सिंह, जिला प्रभारी अमित राणा सोनम वर्मा, गौरी शंकर राय, श्यामलाल, संजीव वर्मा, इंदु वर्मा, पूजा बनाड़, बिंद्रा जी परमपाल सिंह करण बहल रमेश बजाज सुनील अरोड़ा उपस्थित रहे।
दीपक शर्मा ने बताया कि डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त और राष्ट्रनेता थे । भारतीय हिन्दू संस्कृति में उनकी अटूट आस्था थी ।  वे सच्चे भारतीय थे । भारतीयों की रक्षा ही उनके जीवन का सिद्धांत था, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया । ऐसी दिव्य आत्मा को हम प्रणाम करते है।