Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दिलदारियाँ स्पॉइलर अलर्ट: आतिशा की जान खतरे में

0
447

दिलदारियाँ स्पॉइलर अलर्ट: आतिशा की जान खतरे में

चंडीगढ़, 6 जून, 2023: पिछले एपिसोड में खुलासा हुआ कि गौतम ने अंबर और अवनी से बदला लेने के लिए एक योजना बनाई और परिवार के सामने एक बड़ा खुलासा किया। अंबर को बचाने के लिए अवनी पुलिस को बताती है कि पार्टी के दिन वह अंबर के साथ थी।

अवनी और अंबर को उनके ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों के कारण दोनों के परिवार वाले उन्हें अलग रहने का फैसला सुनाते है, लेकिन दोनों इससे सहमत नहीं होते। अंबर और अवनी के प्रयासों के बावजूद, उनका परिवार उनका भरोसा नहीं करता। लेकिन आज का एपिसोड एक परेशान करने वाला होने वाला है, जिसमें अवनी सुन लेती है कि माया, अंगद और आतिशा की शादी को रोकने के उद्देश्य से अतिशा को हमेशा के लिए मारने का फैसला करती है।

क्या अवनी समय पर अपनी बहन आतिशा को बचा पाएगी? क्या अंबर, अपनी माँ के खिलाफ अवनी के दावों पर यकीन कर पाएगा? देखिए और जानिए इस कहानी में आगे क्या होगा, शो “दिलदारियाँ” में शाम 7:30 बजे केवल ज़ी पंजाबी पर।