Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

दर्शक मेरे लिए बहुत खास हैं: बिन्नूढिल्लो

0
314

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। पंजाबी फिल्म ,नौकर वौटी दा, में पति- पत्नी की खट्टी मीठी नोक- झोंक फैमली कामेडी है। जो दर्शकों हंसायेगी। साथ ही पति- पत्नी की कहा सुनी का छोटे बच्चो्रं के कामल मन पर कैसा प्रभाव पड़ता है। इस पारीवारिक ड्रामे को बया करती है। इस फिल्म के हीरो पंजाबी इंडस्ट्री के कामेडी बादशाह बिन्नूढिल्लो हैं व हीरोइन कुलराज रंधावा है दोनों इसमें पति पत्नी के रोल में हैं। यह फिल्म23 अगस्त को वर्ड वाइज रिलीज हो रही हेै। निदेशक समीप कंग हैं । आज फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ आये और पत्रकारों से रू ब रू हुए। इस फिल्म में अन्य कलाकार जसविंदर भल्ला, उपासना सिंह, गुरप्रीत गुगगी भी दर्शको को हंसाने में सहयोग करते नजर आयेंगे। संगीत गुरमीत सिंह का है । टाइटल सांग गिप्पी ग्रेवाल ने गाया है । इस अवसर पर बिन्नू ढिल्लो ने बताया कि इस फिल्म में मेरा किरदार बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने बताया कि माता पिता की नोक झोंक का छोटे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है इसको गंभीरता से लिया गया है । बच्चो बचपन की छोटी सी बात को मन पर ले लेते हें जिसे वह कभी कभी जिन्दगी भर नहीं भूल पाते । इसी को दर्शाया है । बिन्नू ने बताया कि यह घर -घर की कहानी है। हर पिता अपने बच्चों को अच्छे से अच्छा महौल देता है। मैं अपने करैक्टर को लेकर बहुत डरा रहता हूं । जब दर्शको को पसंद आता है तो बहुत अच्छा लगता है। दर्शको से कनेक्टिीविटी बहुत जरूरी है। दर्शक मेरे लिए बहुत खास हैं। मैं दर्शको का बहुत सतकार करता हूं। उन्होंने बताया कि अब एक दूसरी फिल्म में दर्शक मुझे ग्रे नगेटिव रोल में देखेंगे। इस फिल्म में कुलराज रंधावा ने भी बहुत इमोशनली रोल निभाया है। वह कहती हे पंजाबी में वूमैन वेस्ट फिल्म बननी चाहिए।