Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डीसी पंचकूला को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन,विधायक प्रदीप चौधरी व अन्य कांग्रेस नेता।

0
231

नग्गल जलौली टोल को हटाए सरकार,हटाना नही तो 10 किमी के दायरे में स्थानीय निवासियों को टोल मुक्त करे : चंद्रमोहन
— पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन व कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम डीसी पंचकूला को सौंपा ज्ञापन
— नगर निगम पंचकूला के क्षेत्र में है तो नग्गल जलौली टोल प्लाजा,नियमानुसार नही लग सकता टोल प्लाजा : चंद्रमोहन

(पंचकूला न्यूज 28 फरवरी 2022)पंचकूला-यमुनानगर फोरलेन एनएच 73 पर निर्मित नग्गल टोल प्लाजा को यहां से हटाकर नेशनल हाइवे फीस(डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन)रूल्स 2008 के रूल 8 के तहत नगर निकाय क्षेत्र के 10 किलोमीटर की सीमा के बाहर स्थानांतरित करने, या फिर 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय निवासियों को टोल मुक्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम डीसी पंचकूला महावीर कौशिक को मिनी सचिवालय पंचकूला में पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन व कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जिला पंचकूला के कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बीओटी के आधार पर हरियाणा के पंचकूला से यमुनानगर तक फोरलेन का निर्माण किया गया है जिसमे एक टोल प्लाजा नग्गल गांव के पास लगाया गया है जिससे जिला पंचकूला के हजारो किसानों,कर्मचारियों व आमजनमानस की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है क्योंकि यह इलाका पिछड़ा व अर्ध पहाड़ी क्षेत्र है,यहां रोजगार के साधनों का आभाव है व लोग स्व रोजगार कर खेती आदि पर ही अधिकतर निर्भर है।

चंद्रमोहन ने डीसी पंचकूला को बताया कि यह टोल प्लाजा नगर निगम पंचकुला के क्षेत्र में है जोकि नियमो के विरुद्ध है।नेशनल हाइवे फीस(डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन)रूल्स 2008 के रूल 8 के भी तहत नगर निकाय क्षेत्र के 10 किलोमीटर की सीमा तक टोल प्लाजा नही लगाया जा सकता जबकि नग्गल टोल प्लाजा तो नगर निगम पंचकूला की सीमा में ही स्थित है।

कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह टोल प्लाजा व आसपास के निवासियो को दफ्तर,अस्पताल,विद्यालय,महाविद्यालय,शिक्षण संस्थान आदि कार्यो के लिए हररोज पंचकूला आना पड़ता है।यहाँ तक कि नगर निगम कार्यालय, लघु सचिवालय,न्यायलय,किसान मंडी,अनाज मंडी आदि भी पंचकूला में है।ऐसे में टोल प्लाजा लगने से स्थानीय निवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।इलाके के लोगो व स्थानीय निवासियों द्वारा निरंतर मांग की जा रही है कि इस टोल प्लाजा को हटाया जाए लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।

चंद्रमोहन,प्रदीप चौधरी,सुधा भारद्वाज, विजय बंसल,शशि शर्मा,उपेंद्र आहलूवालिया, रवीन्द्र रावल ,
व कांग्रेस नेताओ ने डीसी के मार्फत नितिन गडकरी से मांग की है कि नेशनल हाइवे फीस(डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन)रूल्स 2008 के रूल 8 के तहत नगर निकाय क्षेत्र के 10 किलोमीटर की सीमा के बाहर नग्गल टोल प्लाजा को यहां से हटाकर स्थानांतरित किया जाए।इसके साथ ही नग्ग्ल टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय निवासियों को टोल मुक्त किया जाए।

— यह लोग रहे मोजूद….

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, प्रदीप चौधरी विधायक कालका, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भरद्वाज,पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशी शर्मा, पूर्व मेयर उपीनदरं कोर वालीया,नगर परिषद पूर्व प्रधान रवीन्द्र रावल, नगर परिषद प्रधान  मनवीर कौर गिल , पूर्व
पार्षद व पूर्व प्रधान सिटी कांग्रेस राजेन्द्र ककड,पार्षद सलीम डबकोरी , हेमन्त किगरं राजनीतिक सचिव, संजीव भरद्वाज प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पवन कुमारी, कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहीं व महिला समाजसेवी प्रियंका सिंह हुड्डा ,ज़िला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुषमा खन्ना , मुकेश सोडी, नरेश मान, हर्ष चड्डा,
कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहै ओम शुक्ला, कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहे एडवोकेट नवीन बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में लीगल डिपार्टमेंट पंचकूला के जिला चेयरमैन व वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहे एडवोकेट अमन दत्त शर्मा , कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार रहै योगेन्द्र कवातरा,रवीन्द्र रिहोड शर्मा,अंकुर बिशनोई,पवन टोका,अरुण कुमार पोलु,संदीप जलोली, जगदीश राय, कुलवंत गिल,दीपांशु बंसल राष्ट्रीय कन्वीनर NSUI आरटीआई सेल
श्रणजीतव काका,गुरिंदर चौधरी,  सरपंच रमेश, सरपंच मदन लाल, सुच्चा रायपुर, अनिल राणा, गुरचरण, लाजपत, माया देवी, अश्विनी चुना,नसीरुद्दीन मास्टर,ज़ुल्फ़िकार,लवली बतोड,विक्रांत राणा बतोड,गुरमेल टोका,टुईकलं शर्मा,
,भुरी बेगम,नन्दनी राजपूत,अमर सिंह सरपंच,मोहित बिशनोई,
अमर दिप राणा बतोड पूर्व बि डी सि मेबर,विजयेंद्र कामी, प्रेम बटवाल,विनोद खटोली, डाक्टर शिव राज कोशीक,

फोटो कैप्शन : डीसी पंचकूला को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन,विधायक प्रदीप चौधरी व अन्य कांग्रेस नेता।