Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टेलर स्विफ्ट दुनिया में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली सिंगर; एक दिन की कमाई 3.62 करोड़ रु.

0
408

  • फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई वाले सिंगर्स की लिस्ट जारी की, टॉप पर अमेरिकी सिंगर 
  • दुनिया की टॉप-5 सिंगर्स में बियोंसे दूसरे और रिहाना तीसरे स्थान पर 
  • ग्लोबल हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी की लिस्ट स्विफ्ट के बाद मॉडल काइली जेनर ही थीं

Dainik Bhaskar

Aug 28, 2019, 08:49 AM IST

वॉशिंगटन. फोर्ब्स ने गुरुवार को म्यूजिक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट पहले नंबर पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, ‘हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटी’ टेलर की सालाना इनकम 185 मिलियन डॉलर (करीब 1322 करोड़ रु.) है। उनकी एक दिन की इनकम 5.6 लाख डॉलर (करीब 3.62 करोड़ रुपए) है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में बियोंसे दूसरे और रिहाना तीसरे नंबर पर हैं।

खास बात यह है कि फोर्ब्स ने पिछले महीने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ग्लोबल सेलेब्स की लिस्ट जारी की थी। टेलर स्विफ्ट इसमें भी पहले नंबर पर थीं। इस लिस्ट में केवल दो महिलाओं को जगह मिली थीं। जिसमें टेलर स्विफ्ट के बाद दूसरे नंबर पर अमेरिकी रियलिटी स्टार और मॉडल काइली जेनर थीं। 

 
अमेरिकी सिंगर और उनकी सालाना कमाई रुपयों में

  • टेलर स्विफ्ट 1322 करोड़ रु. 
  • बियोंसे 578 करोड़ रुपए 
  • रिहाना 442 करोड़ रुपए
  • केटी पेरी 410 करोड़ रुपए 
  • पिंक 406 करोड़ रुपए 

स्विफ्ट के पास 600 करोड़ रु. से ज्यादा की स्थाई संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक, स्विफ्ट के पास 600 करोड़ रु. से ज्यादा की स्थाई संपत्ति है। उनके पास चार अलग-अलग स्टेट में 8 से ज्यादा संपत्तियां भी हैं। टेलर ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा रीयल एस्टेट में निवेश कर रखा है।