चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। हनुमान जयन्ती की प्राचीन गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर सेक्टर 2० में तैयारियां जोरो से की जा रही हैं। पूरे मंदिर की साफ सफाई के साथ 32फुट ऊंची श्री हनुमान की मूर्ति पर पक्का पेंट किया जा रहा है चांदी के मुकुट व विशाल गदा साफ कर चंमकाया गया है व चोला भी नया सिलवाया गया है। यह जानकारी प्राचीन गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर के महंत पं. किशोरीलाल जी ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार हनुमान जयन्ती पंचांग तिथि के अनुसार दीपावाली से एक दिवस पूर्व शनिबार 26 अक्टूबर की पड़ी है। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयन्ती धूमधाम से मनाई जा रही है। जयन्ती के अवसर पर प्रात: 8बजे हनुमान प्रतिमा का अभिषेक होगा, फिर विशाल व हवन होगा,ततपश्चात भोग लगाया जायेगा। श्रद्धालुओं के लिए इस दिवस पर मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि सायं तीन बजे सामुहिक सुन्दर काण्ड पाठ होगा। तथा सायं 6 बजे पं. हरीश जी भव्य सामुहिक आरती करवायेंगे। इस अवसर पर 11कुंटल लड्डूओं का भोग लगाया जायेगा व प्रसाद वितरण किया जायेगा। पं. किशोरीलाल जी ने बताया कि जो हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करता है उस पर हनुमान जी की असीम कृपा होती है। कई असाध्य रोगों से पीडि़तों को ठीक होते देखा गया है।





















