चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। जे.के.एम.वेल्फेयर फाउंडेशन ने आज चंडीगढढ़सेक्टर 16 स्थित गांधी स्मारक भवन में भगवान श्री कृष्ण जी के प्रिय कदम्ब का पौधारोपण एवं मेडिसिनल प्लांट्स का वितरण करके अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्याक्रम क ी अध्यक्षता गांधी स्मारक भवन के निदेशक डॉ. देवराज त्यागी जी ने की। इस मौके पर फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन श्री सतपाल शर्मा जी ने बतौर मुख्य अतिथि कदम्ब के पौधे का रोपण गांधी स्मारक भवन सेक्टर-16 के परिसर में किया और 101 विभिन्न मेडिसिनल प्लांट्स का वितरण भी किया। इस से पहले श्री शर्मा जी ने गांधी स्मारक भवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किये उनके साथ फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. भुपेंद्र शर्मा जी भी उपस्थित हुए। अपने संबोधन में श्री सतपाल शर्मा जी ने बताया कि जिस प्रकार उन्होंने फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस के मौके पर खास तौर पर पौधारोपण के लिए भगवान श्री कृष्ण जी के प्रिय कदम्ब के पौधे का चयन किया इसका मुख्य कारण इस पौधे का धार्मिक महत्व तो है ही साथ में इसका औषधीय महत्व भी है। उन्होंने कहा कि इस पौधे के पत्ते किसी भी प्रकार के गंभीर चर्म रोगों के लिए रामबाण साबित होते हैं इतना ही नहीं यह पौधा नासूर बन चुके जख्मों के लिए भी महत्वपूर्ण औषधी का काम करता है। इस पौधे की एक खास बात यह भी है कि इस पर कभी र्को विषैला क सांप नहीं आता और तो और जिस व्यक्ति विशेष को कभी कोई सर्प डस लेता है तो इस पौधे के पत्ते का रस उस जहर को दूर करने में अहम भूमिका अदा करता है। श्री शर्मा जी ने कहा कि इस पौधे के महत्व के बारे में हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथों में जिक्र आता है कि भगवान श्री कृष्ण उक्त कदम्भ के नीचे बैठ कर बांसुरी बजाया करते थे और गाय चराते समय वे इस पेड़ड़की निर्मल छाया में विभिन्न क्रिड़ाये करते थे चेयरमैन जी ने बताया कि जिस प्रकार उन्होंने कदम्भ के उक्त पौधे का रोपण किया है और जैसे जैसे यह पौधा विशाल पावन वृक्ष का रूप धारण करेगा उनकी समाज सेवा से जुड़ी नो प्रॉफिट नो लॉस पर आधारित जे.के.एम.वेल्फेयर फाउंडेशन भी बुलंदियों तक पहुंचते हुए गरीबों का सहारा बनने का भरपूर प्रयास करेगी। इस मौके पर फाउंडेशन के फाउंडर चेरयमैन सतपाल शर्मा जी ने गांधी स्मारक भवन के निदेशक डा. देवराज त्यागी जी की उपस्थित में 101 औषधीय पौधों का वितरण किया। ये पौधे द सिटी ब्युटिफुल चंडीगढ़ढ़ के विभिन्न हिस्सों में लगाये जायेंगे फाउंडेशन ने उक्त पौधों में तुलसी,एलोविरा, गिलोय, गोटुकोला,बेसिल,पुदीना,लेमन बाल्म,अश्वगंधा,लेमन ग्रास आदि वितरित किये।दूसरी ओर गांधी स्मारक भवन के डायरेक्टर डॉ. देवराज त्यागी जी ने फाउंडेशन द्वारा आयोजित उक्त पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की और कहा कि उक्त कार्यक्रमों से जहां एक ओर पृथ्वी के पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है तो वहीं यह मानसून का सही मौका है जिसमें उक्त पौधारोपण को सही अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है ।
Home
Chandigarh Tricity जे.के.एम.वेल्फेयर फाउंडेशन ने गांधी स्मारक भवन सेक्टर 16 में कदम्ब का पौधारोपण...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























