Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जूनियर इंजीनियर 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
341

जूनियर इंजीनियर 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
खेत में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

चण्डीगढ़, 27 अप्रैल- हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने करनाल जिले के असंध में तैनात उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक कनिष्ठ अभियंता को एक किसान से उसके खेत में ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में 45,000 रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है।
एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जिले के सालवन गांव निवासी रणदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी कनिष्ठ अभियंता बलकार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता अपने खेतों में एक ट्रांसफार्मर लगवाना चाहता था और इसके लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन किया। जब आरोपी कनिष्ठ अभियंता ने शिकायतकर्ता की कृषि भूमि में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में 45 हजार रुपये की मांग की तो उसने एसीबी से सम्पर्क करते हुए शिकायत दी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने रेड करते हुए आरोपी कनिष्ठ अभियंता को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एसीबी थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।