Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जीवन की शाम में सभी को सम्मान व खुशहाल वातावरण मिले:आई पी पूरी

0
361

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। पार ब्रह्म आसरा औरभंडारी अदबी ट्रस्ट द्वारा विश्व सीनियर सिटीजन दिवस समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर विशेष तौर पर 100 तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया ।पार ब्रह्म आसरा औरभंडारी अदबी ट्रस्ट द्वारा विश्व सीनियर सिटीजन दिवस समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर विशेष तौर पर 100 तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया ।आई पी पूरी प्रेसिडेंट चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे उन्होंने कहा कि जीवन की शाम में सभी को सम्मानित व खुशहाल समय मिले इसकी व्यवस्था जब तक समाज में नहीं होगी तब तक देश खुशहाल नहीं होगा ,इसीलिए अशोक नादिर जी ने पार ब्रह्म आसरा द्वारा सिनियर सिटीजन के लिए बिल्कुल मुफ्त सुविधा चंडीगढ़ के पास ही उपलब्ध करवा दी है जिसका कोई भी लाभ उठा सकता है ।इस मौके पर कई सत्र आयोजित हुए । जिनमें वरिष्ठ नागरिक मुद्दे, देखभाल, सुरक्षा आदि पर चर्चा हुई । सी बिट्स संस्थान के नवनीत शर्मा द्वारा साइबर अपराध का (लाइव डेमो) देकर जागरूक किया गया कि साइबर क्राइम को कैसे रोका जाए।अशोक भंडारी नादिर, प्रेम विज,एसएस लांबा,केके शारदा,बलवंत मुसाफिर ने भी सीनियर सिटीजन की समस्याओं व मुश्किलों पर विचार विमर्श कर समुचित हल निकालने का प्रयास किया ।