चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव : टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के संगठन सचिव व सचिव ने पार्टी छोड़ी
दोनों ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों के बेटे हैं
चण्डीगढ़ : नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन गुप्ता व सचिव रामचरण गुप्ता ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। दोनों क्रमश: वार्ड नं. 11 व 18 से टिकट मांग रहे थे। नवीन गुप्ता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे कुलभूषण गुप्ता व रामचरण गुप्ता पूर्व अध्यक्ष शामलाल गुप्ता के सुपुत्र हैं। नवीन गुप्ता ने बताया कि हर बार उनकी वरिष्ठता को नज़रअंदाज करके उनसे जूनियर रहे कई नेताओं को टिकटें दे दी जातीं है जिससे वे अपमानित महसूस कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही अपने अगले कदम के बारे में में खुलासा करेंगे।





















