Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ में प्रदूषण कम करने के लिए 10 करोड़ देगी केंद्र सरकार:जावड़ेकर

0
354

  • सबसे प्रदूषित शहरों में दो साल में प्रदूषण 20 % कम करने की योजना
     

Dainik Bhaskar

Jul 10, 2019, 05:15 AM IST

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ (एनसीएपी) के तहत सबसे ज्यादा प्रदूषित 102 शहराें में प्रदूषण कम करेगी। इन शहराें में अगले दो साल में प्रदूषण का स्तर पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर 20% कम करने का लक्ष्य है। एनसीएपी के तहत पांच साल में इनका स्तर 30% घटाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को बताया कि इस याेजना में केंद्र 450 करोड़ रुपए की मदद देगा।

इन्हें मिलेंगे 10-10 करोड़| चंडीगढ़, विजयवाड़ा, पटना, सूरत, अहमदाबाद, धनबाद, बेंगलुरू, भोपाल, ग्वालियर, मुंबई, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे, लुधियाना, पटियाला, जयपुर, जोधपुर, कोटा, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कोलकाता, कटक इलाहाबाद और भुवनेश्वर।