Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी की सकारात्मक पहल, सेना में पंजाब के अफसरों की संख्या बढ़ाने को डिफेंस अकादमी देगी फ्री कोचिंग

0
619

  • चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी के इस विजन 2022 में पंजाब के युवाओं को एक बार फिर से देश की आर्म्ड फोर्सेस से जोड़ने की मुहिम शुरू की जाएगी
  • रंधावा ने कहा कि सरकार से अकादमी को पूरा सहयोग मिलेगा, ताकि पंजाब डिफेंस सर्विसेज में अपना गौरवशाली स्थान हासिल कर सके

Dainik Bhaskar

Dec 23, 2019, 08:10 AM IST

चंडीगढ़. भारतीय सेना में पंजाब के अफसरों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर डिफेंस अकादमी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अकादमी युवाओं को फ्री कोचिंग देगी। चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी ने कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा डिफेंस सर्विसेज से जोड़ने के लिए विजन 2022 लांच किया। रंधावा ने कहा कि सरकार से अकादमी को पूरा सहयोग मिलेगा, ताकि पंजाब डिफेंस सर्विसेज में अपना गौरवशाली स्थान हासिल कर सके।

चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी के इस विजन 2022 में पंजाब के युवाओं को एक बार फिर से देश की आर्म्ड फोर्सेस से जोड़ने की मुहिम शुरू की जाएगी। वहीं विदेश जाने वाले युवाओं को रोकने के लिए “विदेशां नू नहीं…देश नू चल्लो” नाम का कैंपेन भी चलाया जाएगा। वहीं पढ़ाई में होनहार छात्राें को अकादमी की ओर से स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। इस मुददे पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कह चुके हैं कि सेना में सूबे के युवा अफसरों के पद पर बैठें। अब युवाओं को अफसर बनने के लिए एनडीए की परीक्षा पास करनी होगी। एनडीए की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए भी डिफेंस अकादमी मदद करेगी, जिससे सेना में पंजाब के युवा अफसर बन सकें।

बच्चों को दी जाएगी स्काॅलरशिप

इस कैंपेन के तहत शहीदों के परिवारों के बच्चों, अनाथालय में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों और गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले बच्चे और सिंगल मदर के बच्चों को 1. 80 लाख की स्कॉलरशिप अकादमी की ओर से दी जाएगी। रिटायर्ड जवानों और अफसरों के बच्चों और पंजाब के वो छात्र जो दसवीं में 80% से ज्यादा मार्क लेकर आए हैं उन्हें 90 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया गया है।  

पंजाब के नाम कई प्रतिष्ठित डिफेंस अवाॅर्ड मौजूद

पंजाब के नाम पर पांच परमवीर चक्र, 40 महावीर चक्र, 209 वीर चक्र जैसे न जाने कितने प्रतिष्ठित डिफेंस अवाॅर्ड मौजूद हैं। जल्द ही चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी पूरे पंजाब में एक मुहिम शुरू करेगा और पंजाब का वो युवा जो विदेशों में जाकर अपने टैलेंट को वेस्ट कर रहा है उन्हें समझाया जाएगा कि एनडीए ना सिर्फ एक अच्छा कैरियर है बल्कि देश की अॉर्म्ड फोर्सेज और डिफेंस सर्विसेज के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने और देश सेवा का एक सुनहरा मौका भी है।